पति-पत्नी में बढ़ रहे हैं लड़ाई झगड़े? बॉन्डिंग मजबूत करने के लिए अपनाएं फेंगशुई टिप्स

लखनऊ। दांपत्य संबंधों में यदि दूरी बढ़ रही है और इसको लेकर आप परेशान हैं, आपने कुछ कोशिशें भी कीं किंतु कामयाबी नहीं मिली तो दांपत्य जीवन में प्रसन्नता पाने के लिए आप इस उपाय को अपना कर देखें।

पति पत्नी के संबंध तो जन्म जन्मांतर के लिए होते हैं। कहा जाता है कि सात जन्मों का साथ यानी आकांक्षा यही होती है कि सात जन्मों तक वही पति पत्नी के रूप में रहें। सात जन्मों तक वही लोग साथ निभा सकते हैं जिनके बीच की बॉन्डिंग बहुत ही अच्छी हो। लेकिन यह गठबंधन कुछ ढीला पड़ जाए तो पति और पत्नी के रास्ते बदलने लगते हैं।

दोनों के बीच यदि संबंधों में मिठास कम हो रही है या साफ शब्दों में कहा जाए कि नहीं पट रही है। तो चीनी वास्तु और ज्योतिष विधि फेंगशुई में ऐसी ही समस्याओं के बहुत ही सटीक उपाय बताए गए हैं। दांपत्य संबंधों में यदि दूरी बढ़ रही है और इसको लेकर आप परेशान हैं, आपने कुछ कोशिशें भी कीं किंतु कामयाबी नहीं मिली तो दांपत्य जीवन में प्रसन्नता पाने के लिए आप इस उपाय को अपना कर देखें।

आजमाएं ये फेंगशुई उपाय

  • आप अपने बेडरूम को गौर से देखें यदि यहां पर दरवाजे के ठीक सामने पलंग यानी बेड पड़ा है तो यह उचित नहीं है। सोने वाले के पैर या सिर दरवाजे की तरफ होने से उस  पति पत्नी के संबंध खराब बने रहते हैं और दांपत्य जीवन में धीरे-धीरे दरार पैदा होने लगती है।
  • बेडरूम में टीवी या कंप्यूटर रखने से दांपत्य जीवन में अरुचि पैदा होने लगती है। इसे वहां पर नहीं रखना चाहिए, यदि घर की स्थिति ही ऐसी है कि टीवी या कंप्यूटर को वहां से हटाना संभव नहीं है तो उन्हें इस्तेमाल करने के बाद किसी मोटे कपड़े से ढक कर रख देना चाहिए।
  • बेड रूप में कोई भी मायूसी भरी पेंटिंग या होम डेकोर से संबंधित आर्टिकल नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ऐसी वस्तुएं तनाव का कारण बन जाती है। ऐसा में देखा गया है की दोनों ही परस्पर कभी एक दूसरी की राय पर राजी नहीं होते हैं।
  • फेंगशुई के इन छोटे छोटे उपायों को अपना कर देखिए आपको दांपत्य जीवन में पहले की तरह ही मिठास कायम हो जाएगी और आप दोनों के बीच के रिश्ते मधुर हो जाएंगे।

Religion

हाथी पर सवार होकर आ रही मां आपके द्वार, बरसेगी मां भगवती की कृपा, स्थापना, पूजा सहित पूरी जानकारी एक क्लिक में पढ़ें…

30 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है। नवरात्र 30 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक रहेंगे। इस साल मैय्या रानी के नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं, इसलिए माता हाथी पर सवार होकर आएंगी। शास्त्रों में देवी की हाथी की पालकी को बहुत शुभ माना गया है। आचार्य पंडित सुधांशु […]

Read More
Religion

हथेली की इन रेखाओं से पता चलता है कि कितने साल जिएंगे आप

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद हथेली में कलाई के पास मणिबंध रेखाएं होती हैं। ये रेखाएं आड़ी होती हैं। हस्त रेखा विशेषज्ञों की मानें तो हथेली में मणिबंध रेखाओं की संख्या 1 से 5 तक होती है। हर एक रेखा की औसत आयु 20 से लेकर 25 साल होती है। हस्त रेखा शास्त्र से व्यक्ति […]

Read More
Religion

गंगाजल भगवान विष्णु की चरणामृत,सम्मान दें- कृष्णा महाराज

पंक्ति में बैठे व्यक्ति से भेदभाव करना पूरी तरह से गलत देवी भागवत के छठवें दिन निकाली गई मां कालरात्रि की पालकी जगदलपुर। गंगाजल भगवान विष्णु की चरणामृत है। गंगाजी को सूर्य का प्रकाश दिखाकर रोज पीना चाहिए। इससे गंगाजल की शक्ति बढ़ जाती है। गंगाजी को कैद कर रखना नहीं चाहिए। गंगाजल को तांबे […]

Read More