केजरीवाल की गिरफ्तारी भ्रष्टाचार की हार, अविलंब दें इस्तीफा : सचदेवा

नई दिल्ली। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शराब घोटाले के सिलसिले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को सत्य की जीत बताया है और कहा है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी भ्रष्टाचार की हार है और उन्हें अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिये। दिल्ली BJP के अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, कि 2020-21 से शराब नीति घोटाले में लगातार अरविंद केजरीवाल बहानेबाजी कर रहे थे और जिस तरह की राजनीतिक नौटंकी वह कर रहे थे, आज उसका पटाक्षेप हो गया। झूठ और लूट की केजरीवाल सरकार का पाप का घड़ा भर चुका था और आज अंततः सत्य की जीत  हुई।

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, कि केजरीवाल की गिरफ्तारी भ्रष्टाचार की हार, केजरीवाल अविलंब इस्तीफा दें। केजरीवाल की पार्टी के नेताओं का यह कहना कि केजरीवाल जेल से सरकार चलायेंगे संवैधानिक व्यवस्थाओं का अपमान है।  BJP के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन ने एक्स पर लिखा, कि अरविंद केजरीवाल की मुराद देश की कर्मठ और जुझारू संवैधानिक संस्था ने पूरी कर दी है। जिस धोखेबाज ने पहले देवतुल्य अन्ना हजारे जी को ठगा, जिस फरेबी ने दिल्ली की जनता की भावनाओं के साथ गंदा खेल खेला, आज उन्हें अपने कर्मों की सजा मिल रही है। हम सभी को देश की न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। भ्रष्टाचारियों की जगह सिर्फ और सिर्फ जेल में है।  उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि  और आज नियति का न्याय देखिये कि दोनों ही भ्रष्टाचारी आज जेल में हैं। सबसे बड़ा भ्रष्टाचार होता है लोगों के विश्वास को लूटना और अरविंद केजरीवाल ने वही गंदा काम किया है।

वहीं BJP विधायक अजय महावर ने एक्स पर लिखा, कि आखिर पाप का घड़ा फूट गया..दिल्ली वासियों को मिला न्याय, अंत में शराब घोटाले का सरगना कट्टर भ्रष्टाचारी अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लिया हिरासत में ले लिया है।  BJP नेता ओम प्रकाश शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, कि दिल्ली विधानसभा मे मैने अरविन्द केजरीवाल की जन्मकुंडली देखी थी और सदन मे बोला था, केजरीवाल जेल जायेगा और आज यह बात सच हो गयी। (वार्ता)

Delhi

1984 सिख दंगा मामला : इन दो सिखों की हत्या में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार को दिल्ली की एक अदालत ने सिख विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार इलाके में दो लोगों की हत्या के मामले में बुधवार को दोषी करार दिया। मामला एक नवंबर 1984 को जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से संबंधित है। विशेष न्यायाधीश कावेरी […]

Read More
Delhi

आतिशी का फ़्लाइंग किस और कमरिया लपालप

दयानंद पांडेय आतिशी जब दिल्ली की घोषित खड़ाऊं मुख्य मंत्री बनी थीं तब मुख्य मंत्री कार्यालय में जिस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल बैठते थे तब उस पर नहीं बैठीं। क्या तो इस कुर्सी पर अरविंद जी ही बैठेंगे। दूसरी कुर्सी लगा कर बैठीं। मेज वही थी। ऐसी बात तो पतिव्रता राबड़ी यादव ने भी बिहार […]

Read More
Delhi homeslider

दो टूक :  शराब शीशमहल और ‘जहरीली’ यमुना ने डुबोयी केजरीवाल की नैया?

राजेश श्रीवास्तव दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन गयी। अरविद केजरीवाल ने 2013 में जिस एंटी करप्शन मूवमेंट को लेकर चुनाव जीता। वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि पार्टी को करप्शन ही ले डूबा। सड़क पर आंदोलन करने वाले केजरीवाल को शराब […]

Read More