नगर पंचयात आनन्द नगर में वेतन को लेकर  कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर

अमित मोहन श्रीवास्तव

महराजगंज । जिले के नगर पंचयात आनन्द नगर में वेतन बकाया भुगतान को लेकर सभी कर्मचारियों ने नगर पंचयात कार्यालय परिसर में ही झाड़ू, ठेला रखकर हड़ताल पर रहे। इस वजह से पूरे नगर  की सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। सोमवार की शाम को नगर के स्ट्रीट लाइट की बिजली भी काट दी गयी थी। इसे सारा शहर अंधेरे में रहा।

कर्मचारी तानाशाही नहीं चलेगी, वेतन भुगतान तुरंत हो, वेतन नही तो काम नही का नारा लगाते हुए  कार्यालय पर ताला भी लगा दिए। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय लक्ष्मी जयसवाल अपने कार्यालय में बैठी थीं और अधिशाषी अधिकारी पूजा सिंह परिहार भी अपने कार्यालय में मौजूद थीं।

इस संबंध में नगर पंचयात अध्यक्ष विजय लक्ष्मी जयसवाल ने कहा की कर्मचारी  द्वारा हड़ताल व धरना प्रदर्शन किया जा रहा है इसके लिए अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह परिहार  जिम्मेदार हैं। कर्मचारियों को उकसाकर निकाय हित के विरुद्ध कार्य किया जा रहा है। हड़ताल के लिये पैसे की फंडिंग और मैट की व्यवस्था उनके द्वारा की गई। वे सरकार  की छवि धूमिल कर सरकार विरोधी कार्य मे पूर्ण रूप से संलिप्त हैं। निकाय में कार्यरत कर्मचारियों को  स्थलीय निरीक्षण कर सफाई हेतु अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया तो उन्होंने कार्य न कर कर्मचारियों को हड़ताल पर बैठने के लिए उकसाया । कर्मचारियों का वेतन नहीं बाधित किया गया है। वह कर्मचारियों को सामने खड़ा करके गलत तरीके से अपना और कार्यालय अधीक्षक और टंकड़ लिपिक   का वेतन बनवाना चाहती हैं जबकि इन तीन लोगों से स्पष्टीकरण माँगा गया था जबाब न मिलने पर  इन  तीन का वेतन रोका गया है। इसी क्रम में कार्यालय अधिक्षक व टंकड़ लिपिक को एक अप्रैल को निलम्बित किया गया।  अधिशाषी अधिकारी के इस कृत्य को उच्चाधिकारियों को पूर्व में ही अवगत करा दिया गया है।अध्यक्ष ने यहां तक आरोप लगया की यह जहाँ भी रही हैं, इनका विवादों से नाता रहा है।

अध्यक्ष विजय लक्ष्मी जायसवाल के आरोपों का खण्डन करते हुए अधिशाषी अधिकारी पूजा सिंह परिहार ने कहा कि हड़ताल की  जिम्मेदार स्वयं अध्यक्ष हैं  क्योंकि वेतन न मिलने से कर्मचारी हड़ताल पर हैं। निलम्बन के जबाव मे उन्होंने कहा कि मुझे कोई स्पस्टीकरण पत्र नही मिला है । कर्मचारियों को हाजिरी रजिस्टर में एक अपैल से निलंम्बित किया गया है जबकि जनवरी , फरवरी व मार्च का वेतन बांधित किया जा रहा है।वरिष्ठ लिपिक व टंकण लिपिक का निलंबन भी अवैध है। इन्होंने कहा की जो लोग नगर पंचयात का पैसा जमा नहीं किये हैं उनका आर सी काटा गया है उससे भी अध्यक्ष को नाराजगी है।

स्थित जो भी हो अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी का विवाद थमा नहीं तो कर्मचारियों की हड़ताल आगे जा सकती है और कस्बावासियों को कूड़ा और बिजली संकट से जूझना पड़ेगा।

Purvanchal

नहीं रहे नर्रे बुजुर्ग के शिवदयाल चंद, मुम्बई के टाटा अस्पताल में ली अंतिम सांस

राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित चंद कस्टम कमिश्नर समेत कई पदों पर कर चुके थे कार्य एयर कारगो से वाराणसी पहुंचेगा इनका पार्थिव शरीर, मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम संस्कार नया लुक संवाददाता लखनऊ। वो गांव की शान थे। गांव का कोई ऐसा शख्स नहीं, जो उनकी बात न मानता रहा हो। यूँ कहें कि जब […]

Read More
Purvanchal

सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और गौरवशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है होली : चंद्र भूषण

खंड शिक्षा अधिकारी संग छात्रों ने मनाया रंगों का त्योहार कंपोजिट विद्यालय भिटौली में मनाया गया होलीकोत्सव महराजगंज। जिले के घुघली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भिटौली में बुधवार को होलीकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय के छात्र- छात्राओं, शिक्षकों और बीईओ चंद्र भूषण पाण्डेय ने एक साथ मिलकर होली के रंगों में […]

Read More
Purvanchal

दुखद खबरः परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी बोलेरो पलटी तीन की मौत 11 घायल

नया लुक संवाददाता महराजगंज। फरेंदा-धानी मार्ग पर ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास छात्राओं से भरी एक बोलेरो का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को […]

Read More