महाराष्ट्र में गरजे योगी, बोले- दंगा करने वालों को पता है यूपी में उलटा लटका दिये जाएंगे

 

  •  बीजेपी प्रत्याशी सुनील मेढ़े के लिए मुख्यमंत्री ने किया विशाल जनसभा को संबोधित
  • शिवाजी चाहते थे देश में देश का आदमी शासन करे कोई विदेशी नहीं : योगी
  •  हमने तुष्टिकरण नहीं संतुष्टि के आधार पर किया काम : योगी आदित्यनाथ

भंडारा (महाराष्ट्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी और बाला साहब ठाकरे के सपनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जिसे पहले उपद्रव प्रदेश कहा जाता था, आज वहां कानून का राज स्थापित हो चुका है। दंगा करने वाले दंगा करना भूल चुके हैं क्योंकि उन्हें पता है कि दंगा किया तो उलटा लटका दिये जाएंगे। हमने जाति, मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर तुष्टिकरण नहीं जनता की संतुष्टि के आधार पर काम किया है। योगी आदित्यनाथ सोमवार को यहां भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुनील मेंढे के प्रचार अभियान की कमान संभालते हुए विशाल जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि मध्यकाल में जब यह देश मुगल आक्रांताओं की कुदृष्टि से त्रस्त था तो महाराष्ट्र में एक शक्तिपुंज के रूप में छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिंदवी स्वराज की स्थापना करते हुए पूरे हिन्दुस्तान को एक नई ज्योति और नई ऊर्जा दी। महाराष्ट्र से निकले उस तेज की आज भी पूरे देश में गूंज है। प्रत्येक भारतवासी के मन में छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति अपार श्रद्धा का भाव है। जब भी भारत में राष्ट्रीयता की बात होती है तो छत्रपति शिवाजी को लेकर हर भारतीय गर्व की भावना से भर जाता है। इसी भाव को जमीनी धरातल पर उतारने के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का पर्व यूपी में बहुत उत्साह से मनाया जाता है। हमारे यहां होली में गांव गांव में गीत गये जाते हैं कि ‘होली खेले रघुबीरा, अवध में होली खेले…’ यानी भगवान राम अयोध्या में होली खेल रहे हैं। 500 साल से अयोध्या में श्रीराम ने होली नहीं खेली। पहली बार इस साल अयोध्या में श्रीराम ने अवध में होली खेली। यही सपना था छत्रपति शिवाजी का। इसी सपने को साकार करने के लिए बाला साहब ठाकरे जी ने पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। बाला साहब के सपने को साकार करने के लिए मोदी सरकार काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि जिन मूल्यों के लिए बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर ने देश के संविधान के शिल्पी के रूप में भारत को नई दृष्टि दी थी, वही भाव आज भी एनडीए सरकार के कार्यों में परिलक्षित होता है। यूपी में आप देख रहे हैं कि वहां किस प्रकार का माहौल है। उसके बारे मे कहा जाता था कि वो उपद्रव प्रदेश है, वहां हर दूसरे दिन दंगे हुआ करते थे, महीनों तक कर्फ्यू लगा करते थे। आज वहां उत्सव और महोत्सव हो रहे हैं, कर्फ्यू की जगह कांवड़ यात्रा निकल रही है। दंगा करने वाले दंगा करना भूल गये हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि दंगा करेंगे तो उलटा टांग दिये जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जाति, मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर शासन नहीं किया बल्कि कानून का राज स्थापित किया। हमने तुष्टिकरण के आधार पर नहीं बल्कि हर भारतवासी के संतुष्टि के आधार पर कार्य किया, जिसका आधार था मोदी जी का मंत्र, ”सबका साथ सबका विकास।”
उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। इंग्लैंड के अखबार दि गार्जियन ने लिखा है कि दो साल पहले पाकिस्तान में 20 दुर्दांत आतंकवादी मारे गये। ये सच है कि आज कोई भारत की सुरक्षा में सेंध नहीं लगा सकता। हाल ये है कि किसी बारूद के गोदाम में गलती से विस्फोट भी हो जाए तो पाकिस्तान सबसे पहले सफाई देने लगता है कि इसके पीछे हमारा कोई हाथ नहीं। उसे पता है कि पहले से बता देना उचित है, वरना कहीं एयरस्ट्राइक न हो जाए। बक़ौल योगी, सरकारें दम से चलती हैं और वह दम दिखाया है मोदी ने। बिना झुके, बिना डिगे और बिना रुके 140 करोड़ भारतीयों को अपना परिवार मानते हुए देश को वर्ल्ड पॉवर बनाने के लिए जुटे हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने गरीब कल्याण योजनाओं को गिनाया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी यही चाहते थे कि हमारे देश पर हमारा शासन हो, किसी विदेशी का नहीं। योगी ने भंडारावासियों को अयोध्या आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि आप अयोध्या आएंगे तो ऐसा लगेगा जैसे त्रेता युग की अयोध्या में आ गये हैं। काशी का दर्शन करेंगे तो लगे कि हमारा देश स्वतंत्र है, क्योंकि हमने अपनी आस्था को सम्मान दिया है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले हमने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण किया और बाबा साहेब के पंचतीर्थों को सम्मान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में बिना भेद भाव के योजनाओं को कैसे बढ़ाया जाए, बीते 10 साल इसका जीता जागता उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, युवा और महिलाएं यही चार जातियां हैं और इनको ही ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी अपना घोषणापत्र ‘ज्ञान’ बना रही है। इस अवसर पर विधायक राजू, विजय, पूर्वमंत्री परिणय फुके, नानाभाऊ, राजेन्द्र जैन के अलावा भाजपा, एनसीपी, शिवसेना और आरपीआई के वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।

Maharastra

ईडी ने मुंबई और जयपुर में टोरेस ज्वैलरी के 10 ठिकानों पर की छापेमारी

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने धोखाधड़ी के एक मामले में गुरुवार को मुंबई और जयपुर में टोरेस ज्वैलरी के 10 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी के सूत्रों के मुताबिक मध्य मुंबई के दादर में स्थित टोरेस ज्वैलरी कंपनी ने कथित तौर पर कम समय में निवेशकों का पैसा दोगुना करने का वादा […]

Read More
Maharastra

ट्रेन से कट कर 11 यात्रियों की मौत

जलगांव। महाराष्ट्र में जलगांव जिले में पाचोरा जंक्शन के समीप बुधवार शाम को 12533 डाउन पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने के भ्रम और अफवाह के बाद अलार्म चेन खींचकर चलती ट्रेन से हड़बड़ी में उतरने की कोशिश कर रहे कम से कम 11 यात्रियों की दूसरी लाइन पर तेज़गति से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस […]

Read More
Entertainment Maharastra

टीवी अभिनेता अमन जायसवाल की मुंबई में सड़क हादसे में मौत

मुंबई। टीवी अभिनेता अमन जयसवाल (23) की शुक्रवार को मुंबई उपनगर अंधेरी जोगेश्वरी रोड पर एक दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। यह दुर्घटना दोपहर लगभग दौ बजे हुई जब अभिनेता ऑडिशन के लिए जा रहे थे। जायसवाल […]

Read More