जलवा दिखाने को तैयार इन भोजपुरी सूरमाओं में किसका चलेगा सिक्का, कौन होगा फेल?

  • भोजपुरी सिनेमा के ये बड़े स्टार इस बार लोकसभा में दिखा रहे हैं दम
  • बंगाल से BJP ने दिया था टिकट, अब बिहार से लड़ रहे हैं निर्दल चुनाव

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पांच सितारे इस बार के लोकसभा के चुनाव में अपना जलवा बिखेरते नजर आयेंगे। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने गायक और सबसे सफल अभिनेता मनोज तिवारी, मेगा स्टार रवि किशन, अभिनेता दिनेश लाल यादव निरुहुआ, पॉवर स्टार पवन सिंह और गायक-अभिनेता गुंजन सिंह इस बार के लोकसभा चुनाव में अपना जलवा दिखाने के लिये बेताब हैं। गौरतलब है कि रवि किशन ने साल 2014 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर यूपी के जौनपुर सीट से अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। साल 2019 में रवि किशन ने यूपी के गोरखपुर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर अपनी तकदीर आजमायी और वह चुनाव जीतकर सांसद बनने में सफल रहे। रवि किशन इस बार के चुनाव में भी BJP के टिकट पर गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।

मनोज तिवारी ने वर्ष 2009 में राजनीति में प्रवेश किया। मनोज तिवारी ने वर्ष 2009 में गोरखपुर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा। उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ से हुआ। इस चुनाव में मनोज तिवारी पराजित हो गये। इसके बाद मनोज तिवारी भाजपा में शामिल हो गये। उन्होंने वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। श्री तिवारी एक बार फिर भाजपा के टिकट पर उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर अपना जलवा दिखाने के लिये बेताब हैं।

निरहुआ ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ संसदीय सीट पर अपनी किस्मत आजमायी लेकिन उन्हें समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद निरहुआ ने ट्विटर पर लिखा था ‘ना ये देश रुकेगा… ना ये देश झुकेगा… आए तो मोदी ही’। अखिलेश यादव ने वर्ष 2022 मे उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से जीत हासिल की। इसके बाद अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। अखिलेश यादव के इस्तीफा देने के बाद वर्ष 2022 में आजमगढ़ सीट पर हुये उपचुनाव में निरहुआ ने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल कर ली। निरहुआ आजममढ़ सीट से फिर अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं।

भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार पवन सिंह बिहार के काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इससे पूर्व भाजपा ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था । भाजपा ने पवन सिंह की जगह आसनसोल से दुर्गापुर बर्धमान के सांसद एसएस आहलुवालिया को उम्मीदवार बताया है। गुजंन सिंह बिहार के नवादा संसदीय सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ने जा रहे हैं। (वार्ता)

 

Politics

बिहार में बाबाओं के प्रवचन या चुनावी प्रचार क्या है असल मकसद?

अजय कुमार,लखनऊ बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। हर दल अपनी राजनीतिक रणनीति तैयार करने में जुटा है, लेकिन इस बार चुनावी मैदान में सिर्फ राजनीतिक चेहरे ही नहीं, बल्कि धार्मिक गुरु भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। हिंदू धर्मगुरु, प्रवचनकर्ता और संत बिहार […]

Read More
Maharastra

ईडी ने मुंबई और जयपुर में टोरेस ज्वैलरी के 10 ठिकानों पर की छापेमारी

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने धोखाधड़ी के एक मामले में गुरुवार को मुंबई और जयपुर में टोरेस ज्वैलरी के 10 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी के सूत्रों के मुताबिक मध्य मुंबई के दादर में स्थित टोरेस ज्वैलरी कंपनी ने कथित तौर पर कम समय में निवेशकों का पैसा दोगुना करने का वादा […]

Read More
Maharastra

ट्रेन से कट कर 11 यात्रियों की मौत

जलगांव। महाराष्ट्र में जलगांव जिले में पाचोरा जंक्शन के समीप बुधवार शाम को 12533 डाउन पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने के भ्रम और अफवाह के बाद अलार्म चेन खींचकर चलती ट्रेन से हड़बड़ी में उतरने की कोशिश कर रहे कम से कम 11 यात्रियों की दूसरी लाइन पर तेज़गति से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस […]

Read More