नवरात्रि विशेष: दंडकारण्य में नौ ऋषि करते रहे हैं देवियों की उपासना, महानदी किनारे आज भी मौजूद हैं इनके आश्रम

हेमंत कश्यप/जगदलपुर

बस्तर का पुराना नाम दंडकारण्य है और किसी जमाने में यहां एक दो नहीं पूरे नौ महान ऋषि आश्रम बना कर देवी आराधना करते थे। उनके आश्रम आज भी मौजूद है किंतु जानकारी के अभाव में जन सामान्य इन ऋषियों की तपोस्थली नहीं देख पा रहे हैं। दंडकारण्य क्षेत्र पहले काफी बड़ा था, किंतु अब यह क्षेत्र बस्तर अर्थात दंडकारण्य का पठार के नाम से सीमित हो गया है।

यहां के पहले ऋषि लोमस का आश्रम महानदी और सोंडुर नदी के संगम पर राजिम में स्थित है। इसी तरह दंडकारण्य का अंतिम ऋषि आश्रम इंजरम सुकमा में है।यह हजारों साल पहले इंज ऋषि का आश्रम हुआ करता था। वहां उस काल की पुरानी मूर्तियों आज भी बिखरी पड़ी हैं। इसी तरह नगरी, सिहावा और कांकेर क्षेत्र में श्रृंगी ऋषि, शरभंग ऋषि, कर्क ऋषि, कुंभज ऋषि, अंगिरा ऋषि, मुचकुंद ऋषि और अगस्त ऋषि का आश्रम आज भी मौजूद है। सिहावा आने वाले श्रद्धालु श्रृंगी ऋषि का आश्रम तो देख पाते हैं किंतु जानकारी के अभाव में अन्य ऋषियों के आश्रम का दर्शन नहीं कर पाते।

इन सप्तऋषियों की कहानी बता रही है यह खबर…

राम वन गमन पथ पड़ाव

बस्तर से संदर्भित इतिहास बताते हैं कि महानदी के किनारे यह नौ ऋषि देवी आराधना करते थे। यह भी बताया गया कि भगवान राम अपने वनवास के दौरान इन ऋषियों से आशीर्वाद लेते हुए पंचवटी की तरफ गए थे। इन आश्रमों को राम वन गमन पथ का प्रमुख पड़ाव भी माना जाता है। लंबे समय से सिहावा क्षेत्र के सप्त ऋषियों और राजिम के लोमश तथा सुकमा जिले के इंजरम स्थित इंज ऋषि के आश्रमों को संरक्षित करने की मांग उठती रही है किंतु  इन पौराणिक धरोहरों को सहेजने का प्रयास नहीं किया गया।

Religion

हाथी पर सवार होकर आ रही मां आपके द्वार, बरसेगी मां भगवती की कृपा, स्थापना, पूजा सहित पूरी जानकारी एक क्लिक में पढ़ें…

30 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है। नवरात्र 30 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक रहेंगे। इस साल मैय्या रानी के नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं, इसलिए माता हाथी पर सवार होकर आएंगी। शास्त्रों में देवी की हाथी की पालकी को बहुत शुभ माना गया है। आचार्य पंडित सुधांशु […]

Read More
Religion

हथेली की इन रेखाओं से पता चलता है कि कितने साल जिएंगे आप

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद हथेली में कलाई के पास मणिबंध रेखाएं होती हैं। ये रेखाएं आड़ी होती हैं। हस्त रेखा विशेषज्ञों की मानें तो हथेली में मणिबंध रेखाओं की संख्या 1 से 5 तक होती है। हर एक रेखा की औसत आयु 20 से लेकर 25 साल होती है। हस्त रेखा शास्त्र से व्यक्ति […]

Read More
Religion

गंगाजल भगवान विष्णु की चरणामृत,सम्मान दें- कृष्णा महाराज

पंक्ति में बैठे व्यक्ति से भेदभाव करना पूरी तरह से गलत देवी भागवत के छठवें दिन निकाली गई मां कालरात्रि की पालकी जगदलपुर। गंगाजल भगवान विष्णु की चरणामृत है। गंगाजी को सूर्य का प्रकाश दिखाकर रोज पीना चाहिए। इससे गंगाजल की शक्ति बढ़ जाती है। गंगाजी को कैद कर रखना नहीं चाहिए। गंगाजल को तांबे […]

Read More