श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं।
झा गुरुवार को काथनकुडी पहुंचे जहां उन्होंने निर्धन परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने इन परिवारों के बीच जरूरत का सामान भी वितरित किया। इससे पहले बुधवार को वह अम्पारा के दौरे पर थे, जहां उन्होंने श्रीलंका के जरूरतमंद लोगों के प्रति भारत की ‘पड़ोसी प्रथम नीति’ के तहत हर संभव सहायता की प्रतिबद्धता को दोहराया और उन्हें सूखा राशन वितरित किया।


कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा पुराने संबंधों को मजबूत करते हुए! भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने काथनकुडी में पवित्र मोहिदीन मेथाई ग्रैंड जुम्मा और बदुर्या जुम्मा मस्जिदों में आशीर्वाद लिया। इन मस्जिदों में सूखा राशन वितरित करते हुए उच्चायुक्त ने कहा कि भारत श्रीलंका के सभी लोगों की विकास संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए हमेशा तैयार है।
उच्चायुक्त ने बट्टिकलोवा क्षेत्र में भारत और श्रीलंका के बीच स्थायी मित्रता के प्रतीक के रूप में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके अपने गुरुवार के दौरे की शुरुआत की।
इसले पहले भारतीय उच्चायोग ने बुधवार को एक पोस्ट में लिखा पूर्वी प्रांत का दौरा! क्षेत्र के लोगों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, उच्चायुक्त संतोष झा ने ओलुविल हार्बर का दौरा किया और अम्पारा में जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित किया। आने वाले दिनों में उनके बट्टिकलोआ और त्रिंकोमाली में व्यापक कार्यक्रम होंगे।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

International

बड़ा फैसलाः खून-पानी साथ नहीं बह सकता, पाकिस्तान का पानी बंद

बिना आर-पार की लड़ाई नहीं खत्म हो सकता आतंकवाद 48 घंटे में वापस जाएं पाकिस्तानी, साथ रहना संभव नहीं नया लुक संवाददाता पहलगाम में कल हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस हमले में 26 से अधिक लोगों की मौत […]

Read More
International

घुसपैठियों के लिए आसान लांचिंग पैड नेपाल बॉर्डर के मदरसे

संजय सक्सेना लखनऊ। पड़ोसी राज्य नेपाल, भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।वैसे तो नेपाल के भारत से हमेशा प्रगाण संबंध रहे हैं,लेकिन पिछले कुछ वर्षो में चीन की भी दखलंदाजी वहां बढ़ी है। चीन के कई प्रोजेक्ट नेपाल में चल रहे हैं। भौगालिक रूप से देखा जाये तो चीन और […]

Read More
International

12 हजार 500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

अजय कुमार अमेरिका की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेस ने विज्ञान की दुनिया में ऐसा प्रयोग कर दिखाया है, जो अब तक सिर्फ कल्पना का विषय माना जाता था। कंपनी का दावा है कि उसने करीब 12,500 साल पहले विलुप्त हो चुकी डायर वुल्फ प्रजाति को वापस धरती पर लाने में सफलता हासिल कर ली है। […]

Read More