जानिए… तंत्र ज्योतिष में चन्द्रमा का महत्व, जीवन में सुख-शांति का कारक होता है चन्द्रमा

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

चन्द्रमा को वैसे तो सुख-शांति का कारक माना जाता है…लेकिन यही चन्द्रमा जब उग्र रूप धारण कर ले तो प्रलयंकर स्वरूप दिखता है। तंत्र ज्योतिष में तो यह कहावत है कि चन्द्रमा का पृथ्वी से ऐसा नाता है कि मानो मां-बेटे का संबंध हो, जैसे बच्चे को देखकर मां के दिल में हलचल होने लगती है, वैसे ही चन्द्रमा को देखकर पृथ्वी पर हलचल होने लगती है, चन्द्रमा जिसकी सुन्दरता से मुग्ध हो कवि रसीली कविताओं और गीतों का सृजन करते हैं, वहीं भारतीय तंत्र शास्त्र इसे शक्तियां अर्जित करने का समय मानता है।

आकाश में पूरा चांद निकलते ही कई तांत्रिक सिद्घियां प्राप्त करने में जुट जाते हैं। चन्द्रमा प्राकृतिक तौर पर बहुत सूक्ष्म प्रभाव डालता है जिसे साधारण तौर से नहीं आंका जा सकता, लेकिन कई बार यह प्रभाव बहुत बढ़ जाता है जिसके कई कारण हो सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र इसके संबंध में कहता है कि चन्द्रमा का आकर्षण पृथ्वी पर भूकंप, समुद्री आंधियां, तूफानी हवाएं, अति वर्षा, भूस्खलन आदि लाता हैं। रात को चमकता पूरा चांद मानव सहित जीव-जंतुओं पर भी गहरा असर डालता है।

शास्त्रों के अनुसार भी चन्द्रमा मन का कारक है। चन्द्रमा दिल का स्वामी है। चांदी की तरह चमकती रात चन्द्रमा का विस्तार राज्य है। इसका कार्य सोने चांदी का खजाना शिक्षा और समृद्घि व्यापार है। चन्द्रमा के घर शत्रु ग्रह भी बैठे तो अपने फल खराब नहीं करता। प्रकृति की हलचल में चंद्र के प्रभाव विशेष होते हैं। चन्द्रमा से ही मनुष्य का मन और समुद्र से उठने वाली लहरे दोनों का निर्धारण होता है। माता और चंद्र का संबंध भी गहरा होता है। मूत्र संबंधी रोग, दिमागी खराबी, हाईपर टेंशन, हार्ट अटैक यह सभी चन्द्रमा से संबंधित रोग है।

नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो 9116089175 मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Uncategorized

पहलगाम हादसा: दस मिनट तक तड़तड़ाती रहीं गोलियां

चारों ओर चीख-पुकार बचाओ-बचाओ और पल भर में चलीं गईं 26 जिन्दगियां ए अहमद सौदागर लखनऊ। चटक दोपहर का समय। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र स्थित बायसरन घाटी में मंगलवार को दूरदराज और अलग-अलग देशों से आए पर्यटकों में खुशी का माहौल था कि इसी दौरान अचानक वहां पर बंदूकों से गोलियां उगलने लगी। तड़ तड़ […]

Read More
Uncategorized

दुस्साहस: अब उन्नाव में निशाना बनी एक युवती

शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी रेप के बाद हत्या किए जाने की आंशका, शिनाख्त नहीं ए अहमद सौदागर लखनऊ। मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी के तमाम दावों के बावजूद सूबे में महिलाओं एवं लड़कियों के साथ अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी बेख़ौफ़ बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात […]

Read More
Uncategorized

प्रज्ञा बालिका इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

प्रबंधिका ने फहराया झंडा  स्कूल के बच्चों ने अपने-अपने तरीके से बच्चों ने प्रस्तुतियां पेश कर सबका मन मोह लिया  ए अहमद सौदागर  लखनऊ। चिनहट के अयोध्या रोड पर सेमरा स्थित बालिका इंटर कॉलेज में 76 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल की प्रबंधिका सत्या श्रीवास्तव द्वारा झंडा फहराया गया। इसके बाद छोटे बच्चों […]

Read More