निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखे अभियंता: डीजी जेल

  • जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें अधिकारी
  • नवनियुक्त डीजी जेल ने किए बरेली जनपद की सभी जेलों का निरीक्षण

लखनऊ। प्रदेश के नवनियुक्त महानिदेशक कारागार पीवी रामशास्त्री ने शनिवार को बरेली जनपद की समस्त जेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जेलों को व्यवस्थाओं को सुद्रण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जिला जेल निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। इसमें हीलाहवाली बर्दास्त नहीं की जाएगी।

बरेली पहुंचे नवनियुक्त महानिदेशक कारागार को सर्वप्रथम गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके उपरांत डीजी जेल केंद्रीय कारागार प्रथम पहुंचे। यहां पर उन्होंने शस्त्रागार, मुलाकातघर, ई प्रिजन का संचालन एवम ई मुलाकात प्रक्रिया, जेल अस्पताल, भंडारा, कंट्रोल रूम, सुरक्षा उपकरणों के साथ विभिन्न सर्किल में बनी बैरकों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ सुरक्षा बिंदुओ की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने परसर में स्थित किशोर सदन, निर्माणाधीन जिला जेल के साइट प्लान की समीक्षा करते हुए कार्यदाई संस्था के जिम्मेदार अभियंताओं को समयबद्धता के साथ काम पूरा करने एवम मानक के अनुसार गुणवत्ता परक निर्माण करने के निर्देश दिए। इसके बाद केंद्रीय कारागार दो का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर डीआईजी जेल, और जेल के समस्त अधिकारी मौजूद थे।

Uncategorized Uttar Pradesh

कैदी की मौत के मामले में डीएम को किया गुमराह

  झांसी जेल में 48 घंटे के दौरान हुई दो बंदियों की मौत जिला प्रशासन के मासिक निरीक्षण के दौरान हुई घटना अवैध वसूली और उत्पीड़न से आजिज बंदी और उनके परिजन   लखनऊ/झांसी। तू डाल डाल तो मैं पात पात… यह कहावत झांसी जेल प्रशासन के अधिकारियों पर एकदम चरितार्थ होती है। जेल अधिकारियों […]

Read More
Uttar Pradesh

गांधी जयंती के अवसर पर केन्द्रीय मंत्री और जनपद प्रभारी मंत्री ने चलाया स्वच्छता अभियान

  महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज!महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मा केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी और जिले के प्रभारी मंत्री राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर मिश्रा “दयालु जी” ने जिला परिषद मार्केट परिसर में बापू की प्रतिमा पर पुष्प […]

Read More
Uttar Pradesh

जाली नोटों से झींगा खरीदना जालसाज को पड़ा भारी, व्यापारी की सूझबूझ से दबोचा गया जाली नोटों का धंधेबाज

जालसाज के पास से भारी मात्रा में बरामद हुए 500 और 1000 के पुराने भारतीय नोट उमेश चन्द्र त्रिपाठी ठूठीबारी महराजगंज! जनपद के ठूठीबारी के मुख्य कस्बे के मंडी में दुकानदार की सतर्कता से एक जालसाज को जाली नोट के साथ पकड़ा गया। ठूठीबारी निवासी मथुरा सहानी की सूखी मछली की दुकान पर जालसाज व्यक्ति […]

Read More