
सखी सैयां त नईखे कामत है महगंगाई डायन खाए जात है…..सुप्रिया श्रीनेत
सुमित मोहन
महराजगंज। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता व मीडिया सेल की चेयर पर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने बुधवार को महराजगंज लोकसभा क्षेत्र के बृजमनगंज कस्बे में एक जनसभा को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि मतदाताओं के अपार जन समर्थन से 4 जून को भाजपा के कुशासन से मुक्ति मिल जाएगी। कश्मीर से कन्याकुमारी तक इंडिया गठबंधन की लहर चल रही है। भाजपा चाहती है कि संविधान के टुकड़े-टुकड़े करके उसको रद्दी की टोकरी में डाल दें। लेकिन हम इंडिया गठबंधन वालों ने ठान लिया है, चाहे वह राहुल गांधी हो, चाहे वो अखिलेश यादव हो, कि इधर से उधर हम संविधान को होने नहीं देंगे।अपने खून से संविधान की रक्षा करेंगे क्योंकि यह संविधान है तो हम और आप हैं, यह संविधान है तो यह देश बचा रहेगा। गरीब के पास एक ही वोट है, उस एक वोट की ताकत आपको इस देश के संविधान ने दिए हैं।किसी भी जाति के हों, आप पिछड़े हों, आदिवासी हों, अगर हिंदू हों, मुसलमान, सिक्ख हो कोई फर्क नहीं पड़ता। यह संविधान आपको यह ताकत देता है। यह संविधान आपका कवच बनकर खड़ा हो जाता है। इस देश की वह न्याय की धुरी है जो हर व्यक्ति के साथ न्याय करता है और यह इस देश का संविधान है। यह बाबा साहब का संविधान है।
उन्होंने मंहगाई पर वार करते हुए कहा कि एक गाना बजता था 2014 में सखी सैंया तो खूब कमात है महंगाई डायन खाए जात है। अब वह गाना बदल दीजिए। आप 45 साल के बाद की सबसे ज्यादा बेरोजगारी के दौरा से गुजर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री 10 साल बाद रोजगार की बात नहीं करते हैं। वह महंगाई की बात नहीं करते हैं। वह मणिपुर की बात नहीं करते हैं।वह महिलाओं की बात नहीं करते हैं। किसानों की नहीं करते हैं। मजदूरों की नहीं करते हैं। हासिए पर पड़े लोगों की नहीं करते हैं।वह नहीं करते तो क्या हुआ हम करेंगे और हमको सब करके दिखाएंगे। जिसके लिए आप इंडिया गठबंधन को चुने जा रहे हैं और यह न्याय पत्र आम सहमति से बना है यह न्याय पत्र दो लोगों ने कमरे में बैठकर नहीं बनाया है। इसमें पांच स्तंभ है उसका पहला स्तंभ युवा न्याय है। 30 लाख सरकारी नौकरियां खाली पड़ी हुई है केंद्र सरकार में, अगर वह नौकरियां भरी जाए तो हमारे यहां के लड़कों को हमारे यहां के पिछड़ो को, आदिवासियों को, दलितों को, वह नौकरियां मिलेंगी। हम अप्रेंटिसेज एक्ट के अंतर्गत आपको सालाना ₹1 लाख देने जा रहे हैं। आज 73 साल का प्रधानमंत्री अपने लिए 5 साल और मांग रहा है और 24 साल के युवा से कह रहा है तुम रिटायर हो जाओ। आप मुझे बताइए अपने टीचर, अपने डॉक्टर, अपने कंपाउंड, आपने हर नौकरी संविदा पर कर दी। क्या इस देश की राष्ट्रीय सुरक्षा संविदा पर हो सकती है?क्या इस देश की राष्ट्रीय सुरक्षा 4 साल के ठेके पर हो सकती है? क्या आप रेगिस्तान में खड़े हुए तपती धूल में खड़े हुए और सैनिक को बोल सकते हैं कि तुम चार साल में रिटायर हो जाओगे? मेरा अपना मानना है हमने मन बना लिया है हम अग्नि वीर को फाड़ कर कूड़ेदान में फेकेंगे। पेपर लीक पेपर लीक हो जाता है तो सारे घर का सपना टूट जाता है। पेपर लीक माफिया की रूह कांप जाए, पेपर लीक करने के लिए, इसलिए हम ऐसा कानून बनाने जा रहे हैं सरकार बनते ही की पेपर लीक होना असंभव हो जाएगा। किसानों हम खेती को जीएसटी से मुक्त करेंगे और सबसे बड़ी बात हम कर्ज माफी करेंगे। हम दोबारा से कर्ज माफी करने जा रहे हैं। हमारे मनरेगा का मानदेय 250 है हम उसको ₹400 प्रतिदिन करने जा रहे हैं।महिलाओं को महालक्ष्मी योजना के तहत एक लाख रुपए सालाना देने जा रहे हैं।यह हमारा वादा है। नरेंद्र मोदी बदल जाते रहे हैं लेकिन हमारी सरकार बनते ही हम करेंगे यह हमारा वादा है।
इस दौरान कांग्रेस के नेता विजय सिंह एडवोकेट,जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामनारायण चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष राम प्यारे प्रसाद, पूर्व नगर पंचयात अध्यक्ष जयप्रकाश लाल बैठक को संबोधित किया।