ग्रहों की प्रधानता तय करती है कि कैसी जगह घूमने जाते हैं आप

केवल मन के तय करने से घुम्मकड़ी जगह तय नहीं कर पाता मनुष्य

डॉ धनंजय मणि त्रिपाठी

आप सोच रहे होंगे कि ग्रहों का असर आदमी के घूमने पर कैसे असरकारी होता है। लेकिन यह शत-प्रतिशत सही है कि ग्रह ही तय करते हैं कि आदमी किस जगह घूमने जाएगा। व्यक्ति के जीवन कुंडली में जिस ग्रह की प्रधानता होती है, वह उस तरह व्यवहार करता है। अब घूमने जाएगा तो ग्रह जैसा उसके मन में भाव पैदा करेगा, उसी तरह के जगह का मनुष्य चयन कर पाता है। जानिए किस ग्रह की प्रधानता का कैसा होता है असर..

शुक्र प्रधान व्यक्ति आलीशान शहर,लक्जरी होटल,सुंदर बाग बगीचे, मौज मस्ती ,पार्टी आदि हो ऐसी जगह पसंद करता है।ऐसे लोगो को फर्स्ट फ्लोर पर रहना पसंद होगा।

शनि प्रधान व्यक्ति कितना भी अमीर हो घूमने के लिए अपने पैतृक निवास,पुराने महल, ऐतिहासिक स्थान आदि में जाना पसंद करता है।एकांत में रहना इन्हें पसंद होता है ।

 

गुरु प्रधान व्यक्ति घूमने के लिएं मैदानी जगह तीर्थ स्थानों, मंदिर आदि में जाना पसंद करता है। ठहरने के लिए कोई शांत स्थान चाहिए इनको।

बुध प्रधान कुंडली वाला व्यक्ति घूमने के लिए खुले मैदान और हरियाली वाली जगह पसंद करता है। लक्जरी होटल(बगीचे वाली)में ठहरना पसंद होगा।

मंगल प्रधान व्यक्ति पहाड़ी प्रदेश या पहाड़ों पर छुट्टी बिताना पसंद करते है।मध्यम प्रकार की होटल में ठहरने से कोई हर्ज नहीं।

चंद्र प्रधान व्यक्ति घूमने के लिए समुद्र किनारा,जलीय प्रदेश पसंद करता है।होटल के रूम से,नदी,समुद्र,बारिश दिखाई दे ऐसी जगह ठहरना पसंद होगा ।

सूर्य प्रधान व्यक्ति घूमने जाने के लिए बहुत हाई–फाई जगहों,बड़े शहरों,प्रसिद्ध नाम वाली जगहों को पसंद करता है। बड़े होटल,और सर्व सुविधा में ठहरना पसंद होता है।

Religion

हाथी पर सवार होकर आ रही मां आपके द्वार, बरसेगी मां भगवती की कृपा, स्थापना, पूजा सहित पूरी जानकारी एक क्लिक में पढ़ें…

30 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है। नवरात्र 30 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक रहेंगे। इस साल मैय्या रानी के नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं, इसलिए माता हाथी पर सवार होकर आएंगी। शास्त्रों में देवी की हाथी की पालकी को बहुत शुभ माना गया है। आचार्य पंडित सुधांशु […]

Read More
Religion

हथेली की इन रेखाओं से पता चलता है कि कितने साल जिएंगे आप

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद हथेली में कलाई के पास मणिबंध रेखाएं होती हैं। ये रेखाएं आड़ी होती हैं। हस्त रेखा विशेषज्ञों की मानें तो हथेली में मणिबंध रेखाओं की संख्या 1 से 5 तक होती है। हर एक रेखा की औसत आयु 20 से लेकर 25 साल होती है। हस्त रेखा शास्त्र से व्यक्ति […]

Read More
Religion

गंगाजल भगवान विष्णु की चरणामृत,सम्मान दें- कृष्णा महाराज

पंक्ति में बैठे व्यक्ति से भेदभाव करना पूरी तरह से गलत देवी भागवत के छठवें दिन निकाली गई मां कालरात्रि की पालकी जगदलपुर। गंगाजल भगवान विष्णु की चरणामृत है। गंगाजी को सूर्य का प्रकाश दिखाकर रोज पीना चाहिए। इससे गंगाजल की शक्ति बढ़ जाती है। गंगाजी को कैद कर रखना नहीं चाहिए। गंगाजल को तांबे […]

Read More