वृष, वृश्चिक, धनु और  मकर राशि के लिए शुभकारी है आज का दिन

  • जानें आज का राशिफल व पंचांग- 25 जून 2024, मंगलवार
  • इन राशियों को रहना होगा थोड़ा सा सतर्क, बाक़ी शुभ संकेत के आसार
  • राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

आज और कल का दिन खास

25 जून 2024 : संकष्ट अंगार की चतुर्थी आज।
25 जून 2024 : पंचक आज से होंगे आरम्भ।
26 जून 2024 : विश्व नशा मुक्ति दिवस कल।
26 जून 2024 : बंगाल में कल मनाई जायेगी नागपंचमी।
26 जून 2024 : बंगाल में कल मनाई जायेगी कोकिला नागपंचमी।

आज का राशिफल- 25 जून, 2024, मंगलवार

मेष राशि : आप एक नई एसोसिएशन या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। आप व्यावसायिक परियोजनाओं के प्रति उत्साही और आश्वस्त हैं। अत: आप भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पाएंगे। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है, तो अदालती मामलों में सफलता का संकेत मिलता है। वित्तीय उपक्रमों और निवेशों की लाभ की ध्वनि आपको प्रसन्नचित रखेगी।

वृष राशि : आज आप में से कुछ की रचनात्मकता चरम पर होगी लेकिन वित्तीय दबाव हो सकता है। धन संबंधी मामलों को समझदारी से निपटाया जाना चाहिए। व्यावसायिक संदर्भ में आप अपने लाभ के लिए संपत्ति का उपयोग किसी रचनात्मक कार्य के लिए कर सकते हैं। परिवार के साथ बहुप्रतीक्षित यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है।

मिथुन राशि : अच्छे व्यावसायिक अवसर आपके व्यवसाय को बढ़ाने और विस्तृत करने में अति सहायक सिद्ध होंगे। आप नए क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार होंगे। उद्यमी अच्छा करेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे और संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। बच्चे अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा करेंगे और आप उनपर गर्व करेंगे।

कर्क राशि : आज का दिन भाग-दौड़ वाला हो सकता है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होंगे और आपका उत्साह आपको साहस एवं बल प्रदान करेगा। जिसके फलस्वरूप आप व्यावसायिक स्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ पाएंगे। आप अपने साथियों को फायदा पहुंचाने और उन्हें प्रभावित करने के अवसरों का पूर्ण लाभ उठाएंगे।

सिंह राशि : आर्थिक रूप से आप अच्छा करेंगे और कुछ महंगी वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। भूमि में निवेश भी हो सकता है। व्यावसायिक रूप से दिन शुभ है। जिस प्रोजेक्ट पर आप वर्तमान में काम कर रहे हैं, वह भविष्य में संभावनाओं को खोल सकता है। भाई-बहनों से कुछ तनाव होने के कारण पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है।

कन्या राशि : आज आप में से कुछ के जीवन में अप्रत्याशित रूप से कुछ घटित हो सकता हैं। विदेशी संपर्क वाले लोग व्यावसायिक गतिविधि में उतार-चढ़ाव अनुभव कर सकते हैं। यदि आप प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी तलाश कर रहे हैं तो कड़ी मेहनत कीजिए क्योंकि सफलता आपसे बस कुछ ही दूर है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।

कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त एवं योग

 

तुला राशि : व्यवसाय में उन लोगों के लिए यह एक अनुकूल अवधि है जो एक नई साझेदारी में प्रवेश कर रहे हैं। व्यावसायिक और आर्थिक परियोजनाएं उचित विचार और परिश्रम के बाद ही पूर्ण और सम्पन्न होगी। आप महत्वपूर्ण लोगों को प्रभावित एवं उनसे संपर्क स्थापित कर पाएंगे। वित्तीय रूप से दिन अच्छा है।

वृश्चिक राशि :शिआय अच्छी रहेगी, किन्तु बेकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाना श्रेयकर रहेगा। आपको अपने करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अथक परिश्रम के उपरांत आप स्थितियों पर काबू पा सकेंगे। भावनाओं को अपने निर्णयों को निर्धारित न करने दें, निष्पक्षता बनाये रखें।

धनु राशि : व्यावसायिक रूप से आज का दिन शुभ रहेगा। पदोन्नति या व्यावसायिक बेहतरी का प्रबल संकेत है। आपको लंबे समय से पोषित सपने एवं परियोजना पर काम करने का अवसर मिल सकता है। व्यावसायिक गतिविधि में तेजी हो सकती है। आर्थिक रूप से आप बहुत अच्छा करेंगे और एक पुराना ऋण भी वसूल किया जा सकता है।

मकर राशि : किस्मत आपका साथ देगी और महत्वाकांक्षी परियोजनाएं गतिशील हो सकती हैं। नए क्षेत्र में उद्यम करते समय अथवा नए सहयोगियों के साथ बातचीत करते हुए अपने शब्दों एवं विचारों का चयन खूब सोच-समझ कर कीजिये। आप सामूहिक चर्चाओं, बैठकों, सम्मेलनों में भाग लेंगे और आसानी से अपने विचार बिंदु को व्यक्त कर पाएंगे।

कुम्भ राशि : वित्तीय रूप से दिन शुभ है और कुछ महत्वपूर्ण लाभ प्राप्ति भी हो सकता है। उद्यमी और व्यवसायी एक नए संघ या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलती है। पेशेवर रूप से आप लोकप्रियता और प्रशंसा हासिल करेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में खुशी और आनंद प्राप्ति होगी।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत उत्साहजनक नही है। आज कार्यों में देरी और बाधाएं प्रबल होंगी। हालांकि पारिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। अपने विचारों और कार्यों को फिर से व्यवस्थित करने पर ध्यान दें, क्योंकि आपको अधिक अनुशासित और व्यवस्थित होने की आवश्यकता है।

ग्रहों की प्रधानता तय करती है कि कैसी जगह घूमने जाते हैं आप

 

आज का पंचांग

25 जून 2024, मंगलवार

तिथि     चतुर्थी      11:13 PM
नक्षत्र     श्रवण         02:33 PM
करण   बव,       12:20 PM
बालव        11:13 PM
पक्ष       कृष्ण
योग        वैधृति          09:05 AM
वार      मंगलवार
सूर्योदय                  05:24 AM
सूर्यास्त                  07:22 PM
चन्द्रमा      मकर
राहुकाल    03:53 -05:37 PM
विक्रमी संवत्  2081
शक सम्वत  1946 (क्रोधी)
मास      ज्येष्ठ
शुभ मुहूर्त
अभीजित   11:55 -12:51 PM

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल  (9116089175)  करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Religion

महालया को देवी की निकलेगी पालकी

    आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से नौ दिन देवी के नौ रूपो की उपासना सती के अंग जहा़ गिरे वहां बने शक्तिपीठ  शक्ति उपासना से जगती है दिव्य शक्तियां बलराम कुमार मणि त्रिपाठी आश्विन कृष्ण अमावस्या (महालया के दिन)को मां गौरी कैलाश पर्वत से अपने मायके जाती हैं,हर साल महालय से जाते समय कभी पालकी […]

Read More
Religion

दुर्गा के रूप महाशक्तियों का आह्वान, शारदीय नवरात्र मे देवी के नौ स्वरुप

 देवी देवता धरती के निकट आकर पाते है अपना भाग  ब्रह्मांड का नौ दिनो मे होता है काया कल्प नर नारी के भीतर दैवी शक्तियो के जागरण का महा पर्व बलराम कुमार मणि त्रिपाठी हमारे पुरुषार्थ को जगाने केलिए शक्ति जागरण पर्व के रूप में नौ दिन की नवरात्र उपासना का पर्व आश्विन शुक्ल प्रतिपदा […]

Read More
Religion

शारदीय नवरात्रि: मां शैलपुत्री के इस पूजा विधि से मिलेगी सुख समृद्धि और ऐश्वर्या बरसेगी मां शैलपुत्री की कृपा

आचार्य पंडित सुधांशु तिवारी प्रश्न कुण्डली विशेषज्ञ/ ज्योतिषाचार्य इस साल नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर 2024 को होगी। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापित किया जाता है और मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती […]

Read More