छत गिरने से एक ही परिवार के चार लोग घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,सभी खतरे से बाहर

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

ठूठीबारी महराजगंज! महराजगंज जिले में भारी बारिश की वजह से घर का छत गिर जाने से एक ही परिवार के चार लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि यह पूरा मामला कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र में बकुलडीहा गांव का है।यहां के रहने वाले महेंद्र गुप्ता अपने परिवार के साथ भोजन करने बैठे थे। रात से हो रही बारिश की वजह से घर का छत गिर गया। जिस वजह से घर के चार लोग घायल हो गए।जिसमें महेंद्र गुप्ता का हाथ भी फैक्चर हो गया।

भारत की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रहेगा अफ्रीका: जयशंकर

 

बता दें कि महेंद्र घर में कमाने वाला अकेला व्यक्ति था। वह घर में न शौचालय बनवा पाया था और न ही नया पक्का मकान का निर्माण कर पाया था। महेंद्र ने बताया मीडिया कि मुझे किसी तरह का आवास और शौचालय नहीं मिला है। आज महेंद्र अपने जर्जर मकान में परिवार के साथ खाना खाने बैठा था, तभी अचानक उनके ऊपर ही छत का एक हिस्सा टूटकर गिर गया।

घर में चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़ कर आए और मलबे में दबे पूरे परिवार को बाहर निकाला और तत्काल निचलौल अस्पताल भेजा। गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना में महेंद्र का एक हाथ टूट गया साथ ही अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सभी लोग चोटिल हुए हैं लेकिन खतरे से बाहर हैं।

Purvanchal

भारत-नेपाल सीमा पर नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद,चार गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद किया है। तस्कर नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई नेपाल में देते। पुलिस ने कड़ी पूछताछ के बाद सभी अभ्युक्तों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। बता दें कि नौतनवां थाना क्षेत्र के बैरियहवा […]

Read More
Purvanchal

जौनपुर: एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

एके 47, 9 एमएम पिस्टल व एक बोलेरो बरामद 24 मुकदमों से लदा-फंदा था चवन्नी सिंह ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के जौनपुर जिले के बदलापुर इलाके में मंगलवार सुबह राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स के साथ हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश एक लाख का इनामी बदमाश मोनू चवन्नी ढेर हो गया। जबकि उसके दो […]

Read More
Purvanchal

देश की प्रगति में एकल विद्यालयों का महत्वपूर्ण योगदान – रविन्द्र बहादुर चौधरी

एकल विद्यालय अभियान के तहत प्रोत्साहन के रूप में आचार्य बहनों को साड़ी व सभी आचार्यों को कुर्ता पजामा का कपड़ा दिया गया उमेश चन्द्र त्रिपाठी फरेंदा महराजगंज! देश की प्रगति में एकल विद्यालयों का महत्वपूर्ण योगदान है। फरेंदा स्थित पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के आवास पर हुई एक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि […]

Read More