योगी की पहल उतर रही धरातल पर, शिमला का सेब अब पूरब की तराई में!

  • केवीके बेलीपार की पहल पर गोरखपुर के कुछ किसान बड़े पैमाने पर खेती की तैयारी में
  • मात्र दो साल में ही आ जाता है फल, तीन साल पहले आई थी यह प्रजाति

लखनऊ। शिमला का सेब तराई में! है न चौंकाने वाली बात। पर चौंकिए मत। यह मुकम्मल सच है। ठंडे और ऊंचे पहाड़ों से शिमला के सेब को तराई में लाने की पहल हो चुकी है। ये पहल की है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद के बेलीपार स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) ने। तीन साल पहले (2021) केंद्र ने सेब की कुछ प्रजातियां हिमाचल से मंगाकर लगाईं। 2023 में इनमें फल आने लगे। इससे प्रेरित होकर मुख्यमंत्री के गृह जनपद के पिपराइच स्थित उनौला गांव के प्रगतिशील किसान धर्मेंद्र सिंह ने 2022 में हिमाचल से मंगाकर सेब के 50 पौधे लगाए। इस साल उनके भी पौधों में फल आए। इससे उत्साहित होकर वह इस साल एक एकड़ में सेब के बाग लगाने की तैयारी कर रहे हैं।

धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक 2022 में उन्होंने हिमाचल से लाकर सेब के 50 पौधे लगाए। प्रजातियां थीं अन्ना और हरमन 99। इस साल उनमें फल भी आए। सेब की खेती के बाबत कैसे सोचे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ नया करना मेरा जुनून है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में खेतीबाड़ी पर खासा फोकस है। आसानी से पारदर्शी तरीके से तय अनुदान मिल जाता है। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र से जरूरी सलाह भी। इन सबकी वजह से सेब की खेती शुरू की। अब इसे विस्तार देने की तैयारी है। पौधों का ऑर्डर दे चुका हूं। रोपण के लिए हिमाचल से उनके आने की प्रतीक्षा है।

ऐसे लग रहा है सेब का फल

अन्ना, हरमन-99, डोरसेट गोल्डन प्रजातियां तराई क्षेत्र के अनुकूल

कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार गोरखपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह के अनुसार जनवरी 2021 में सेब की तीन प्रजातियों अन्ना, हरमन- 99, डोरसेट गोल्डन को हिमाचल प्रदेश से मंगाकर केंद्र पर पौधरोपण कराया गया। 2 वर्ष बाद ही इनमें फल आ गए। यही तीनों प्रजातियां पूर्वांचल के कृषि जलवायु क्षेत्र के भी अनुकूल हैं।

 कैसे करें सेब की खेती

संस्तुत प्रजातियों का ही चयन करें। अन्ना, हरमन – 99, डोरसेट गोल्डन आदि का ही प्रयोग करें। बाग में कम से कम दो प्रजातियां का पौध रोपण करें। इससे परागण अच्छी प्रकार से होता है एवं फलों की संख्या अच्छी मिलती है। फल अमूमन 4/4 के गुच्छे में आते हैं। शुरुआत में ही कुछ फलों को निकाल देने से शेष फलों की साइज और गुणवत्ता बेहतर हो जाती है।

पौधों के रोपण का उचित समय नवंबर से फरवरी है। जनवरी-फरवरी में पौध लगाना सर्वोत्तम होता है।

कुछ इस तरह गुच्छे में लग रहे हैं सेब के फल

पौधों का रोपण लाइन से लाइन व पौधे से पौधा 10 से 12 फीट की दूरी पर करें। इस प्रकार प्रति एकड़ लगभग 400 पौधे का रोपण किया जा सकेगा।

तीन-चार वर्ष में ही 80 फीसद पौधों में आने लगते फल

रोपाई के तीन से चार वर्ष में 80 फीसद पौधों में फल आने शुरू हो जाते हैं। 6 वर्ष में पूरी फलत आने लगती है। इस तरह कम समय की बागवानी के लिए भी सेब अनुकूल है।

Raj Dharm UP

मंत्री के सामने गेंहूं बेचकर सामने ही डिजिटल भुगतान पाकर खिल उठे किसानों के चेहरे

मोहनलालगंज मंडी में केंद्रीय मंत्री ने किसानों से की सीधी बातचीत योगी से मुलाकात के बाद पीएम सूर्य योजना की तारीफ करने से भी नहीं चूके नया लुक संवाददाता लखनऊ। राजधानी पहुंचे केंद्रीय खाद्य, उपभोक्ता मामले एंव सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी ने मोहनलालगंज मंडी का दौरा किया। वहां मंत्री ने गेहूं खरीद प्रक्रिया देखने […]

Read More
Raj Dharm UP

SGPGI इलाके में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली से लंगड़ा हुआ एक लाख का इनामी लुटेरा

इससे पहले चार बदमाशों को दबोच चुकी है पुलिस, अबकी बार हुई मुठभेड़ विकासनगर क्षेत्र सर्राफा कारोबारी के मुनीम से छह लाख रुपए की हुई थी लूट ए अहमद सौदागर लखनऊ। SGPGI थाना क्षेत्र में बुधवार शाम किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे बदमाशों और एसटीएफ के बीच  मुठभेड़ हो गई। पुलिस की […]

Read More
Raj Dharm UP

एक बार फिर खुली कानून-व्यवस्था की पोलः खबर पढ़कर फट जाएगा कलेजा

सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग कर विरोधी पक्ष के तीन सगे भाइयों को भून डाला मामूली विवाद में हुआ खौफनाक मंजर एक ही परिवार मे तीन लोगों की हत्या से दहला जनपद फतेहपुर अखरी गांव में हुई घटना का मामला, पुलिस मौके पर ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के फतेहपुर जिले में फतेहपुर के हथगांव थाना क्षेत्र […]

Read More