मेष, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक के लिए अतिशुभकारी है आज का दिन

  • जानिए आज का राशिफल व पंचांगः 13 जुलाई, 2024, शनिवार
  • कई राशियों के लिए मद्धम रहेगा आज का दिन, लेकिन अशुभ नहीं
  • नौकरी वालों के लिए विशेष दिन है आज, जानें क्या कह रहे हैं सितारे…

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

आज और कल का दिन खास

13 जुलाई 2024 : चौमासी अष्टान्हिका विधान आज से प्रारम्भ।

14 जुलाई 2024 : दुर्गाष्टमी कल।

14 जुलाई 2024 : परशुराम अष्टमी कल।

14 जुलाई 2024 : जैन अट्ठाई कल से प्रारम्भ।

आज का राशिफल- 13 जुलाई, 2024, शनिवार

मेष राशि : लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य, प्रमाद से बचें। यात्रा से धन प्राप्त होगा।

वृष राशि : अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे।

मिथुन राशि : कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता जरुर मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपके कार्य की प्रशंसा होगी।

कर्क राशि : तकनीकी खराबी के कारण आप के कार्य लंबित होंगे। आपकी लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल-पुथल संभव है।

सिंह राशि : आपको पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव होगा।

कन्या राशि : परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आयेंगे। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। जिस किसी पर आप शंका कर रहे हैं, वह गलत है।

तुला राशि : कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि: आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की संभावना है। अपने व्यवहार में नर्मी लायें। यात्रा के योग है। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंब होगा।

धनु राशि : किसी की भी निंदा न करें। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतित होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है।

मकर राशि : साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।

कुम्भ राशि : कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होगा। लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें। आपका अपना आप को धोखा दे सकता है।

मीन राशि : तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपका समय शुभ व अनुकूल होगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। संतान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

आज का पंचांग- 13 जूलाई 2024, शनिवार

*********

तिथि        सप्तमी         03:07 PM

नक्षत्र        हस्त           07:15 PM

करण       वणिज,        03:07 PM,

अगले दिन

विष्टि           04:20 AM

पक्ष          शुक्ल

योग         शिव           पूर्ण रात्रि

वार         शनिवार

सूर्योदय                    05:32 AM

सूर्यास्त                    07:21 PM

चन्द्रमा      कन्या

राहुकाल    08:59 – 10:43 AM

विक्रमी संवत्  2081

शक सम्वत  1946 (क्रोधी)

मास      आषाढ

शुभ मुहूर्त

अभीजित  11:59 – 12:54 PM

 

नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो मो. 9116089175 पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Astrology

मेष, वृष, धनु और मकर राशियों के लिए शुभ है शनिवार सात सितम्बर, जानें आज का पंचांग

आज का राशिफल व पंचांग- 07  सितंबर, 2024, शनिवार राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 7 सितंबर 2024 : गणेश चतुर्थी आज। 7 सितंबर 2024 : जयपुर स्थित मोती डूंगरी गणेश जी का मेला आज से होगा शुरू। 7 सितंबर 2024 : श्वेताम्बर जैन समाज का पर्युषण पर्व का समापन […]

Read More
Astrology

कई राशियों को शुभ फल दे रहे हैं सितारे, जानें आज का राशिफल

राजेन्द्र गुप्ता,ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज का राशिफल व पंचांग- 24 अगस्त, 2024, शनिवार आज और कल का दिन खास 24 अगस्त 2024 : उब छठ का व्रत आज। 24 अगस्त 2024 : बलदेव जयंती आज। 25 अगस्त 2024 : सिन्धी समाज कल मनायेगा थदडी पर्व। 25 अगस्त 2024 : मुस्लिम समुदाय कल मनायेगा चेहल्लुम आज […]

Read More
Astrology

कर्क, कन्या, तुला और मीन के लिए शुभ है आज का दिन, जानिए…

आज का राशिफल व पंचांग- 20 अगस्त, 2024, मंगलवार  राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 20 अगस्त 2024 : गोगामेडी मेला आज। 20 अगस्त 2024 : राजीव गाँधी जयंती आज। 20 अगस्त 2024 : अशून्य शयन व्रत आज होंगे पूर्ण। 21 अगस्त 2024 : विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस कल। आज […]

Read More