लखनऊ, हाथरस व निर्भया कांड के बाद अब कोलकाता में एक बेटी सत्ता को नया पाठ पढ़ा गई

एक बार फिर देश भर में शोक की लहर दौड़ पड़ी

नागरिकों के लिए खास लोगों की उमड़ने का दूसरा मौका

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप के बाद हत्याकांड, यूपी में हाथरस व लखनऊ में महिला हत्याकांड के बाद अब कोलकाता में एक 31 साल की पोस्टग्रेजुएट जूनियर डॉक्टर की रेप के हत्या ने एक बार फिर देश भर को झकझोर कर रख दिया।
यह लड़की माता-पिता की उम्मीदों की किरण थी, लेकिन वहशी ने उसकी अस्मत पर डाका डालने के बाद उसे मौत की नींद सुला दिया।
दिल्ली, यूपी में हुए कांड के बाद एक लड़की फिर सत्ता को पाठ पढ़ा गई। यह चौथा मौका है जब एक लड़की की मौत पर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राजनीतिक दलों के आला नेताओं के शोक संदेश आए।

महिला दिवस से 364 दिन पीछे मुड़कर देखने पर देश के अलग-अलग राज्यों में महिला सुरक्षा की जो तस्वीर उभरती है, वह काफी खौफनाक है।
हाथरस, राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज में रेप के बाद महिला हत्याकांड, दिल्ली में चलती बस में युवती की गैंगरेप के बाद हत्या व नौ अगस्त 2024 को कोलकाता में पोस्टग्रेजुएट जूनियर महिला डॉक्टर हत्याकांड ने एक बार फिर देश व प्रदेश को झकझोर कर रख दिया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हर तरफ महिला सशक्तिकरण महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा और उनके अधिकार को लेकर जगह-जगह शोर होने की आवाजें गूंजती नजर आती हैं।
हर कोई महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा और उनके अधिकार का हिमायती है, लेकिन बड़ा सवाल यह भी है कि आखिर महिलाओं एवं लड़कियों के साथ होने वाला यह अपराध थमेगा कैसे ॽ महिलाएं व युवतियां कब बेखौफ होकर सड़क पर चल सकेंगी ॽ देश व प्रदेश की पुलिस ने यूं तो दस्तावेजों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई योजनाएं तैयार की, लेकिन कोलकाता में पोस्टग्रेजुएट जूनियर महिला डॉक्टर की रेप के बाद हुई हत्या ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली की पोल खोल कर रख दी।

West Bengal

पश्चिम बंगाल में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार मध्यरात्रि एक बहुमंजिला, निर्माणाधीन ‘अवैध’ इमारत ढह जाने से दो महिलाओं सहित करीब पांच लोगों की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस और डॉक्टरों ने बताया कि दो महिलाओं की मौत दक्षिण कोलकाता में दुर्घटनास्थल के पास […]

Read More
West Bengal

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाया

कोलकाता। चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू होने के लगभग 48 घंटे बाद सोमवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार को पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया। यहां जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि आयोग महज तीन महीने पहले नियुक्त किये गये DGP की जगह लेने […]

Read More
West Bengal

कोलकाता में इमारत के ढहने से दो लोगों की मौत, 10 घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार देर रात एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और अग्निशमन कर्मियों ने किसी भी जीवित बचे व्यक्ति या किसी अन्य हताहत को खोजने के लिए मलबे […]

Read More