वृषभ, मिथुन और मीन राशि के लिए शुभ है आज का दिन, जानें आज का पंचांग

  • आज का राशिफल व पंचांग– 16 सितम्बर, 2024, सोमवार
  • इन राशियों को सावधान रहने की हिदायत दे रहे हैं सितारें

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

आज और कल का दिन खास

16 सितंबर 2024 : गो त्रिरात्रिव्रत आज से होंगे शुरू।

16 सितंबर 2024 : मुस्लिम समुदाय आज मनाएगा बारावफात।

17 सितंबर 2024 : अनंत चतुर्दशी व्रत कल।

17 सितंबर 2024 : विश्वकर्मा पूजा कल।

आज का राशिफल– 16 सितम्बर, 2024, सोमवार

मेष राशि : आज दिन भर आप कार्य में जुटे रहेंगे। बावजूद इसके आप थकान महसूस नहीं करेंगे। शारीरिक रूप से आज खुद को आप बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी से तनाव हो सकता है। बहस करने से बचें। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना खिलाना आपके लिए शुभ है।

वृषभ राशि : इस राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन गुस्से की अधिकता रहेगी। आज कार्यों की अधिकता रहेगी लेकिन उनके मुताबिक जो धन आपको प्राप्त होगा वह उम्मीद से कम ही रहेगा। आज कम धन में ही आपके सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। आज जीवनसाथी से मन की बातें करें।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा है। आज आपको अपने परिवार को भरपूर समय देना चाहिए। अगर निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो दिन सही है। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क राशि : आज आप यथार्थ में जिएं। दरअसल जो आप सोच रहे हैं हकीकत उससे अलग है। आज आपके ऐसे काम बनेंगे जो भविष्य तक धन लाभ देते रहेंगे। व्यापारियों के लिए सामान्य लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज किसी को भी बिना पूछे सलाह देना आपके लिए उचित नहीं है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप ना करें।

सिंह राशि : आज आपको वाहन चलाते समय थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। सावधानी बरतें सड़क पार करते समय भी सावधान रहें। आज खर्च के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आशियाना खरीदना चाहते हैं तो आज भाग्य आपके साथ है। आज मन में चंचलता बनी रहेगी।

कन्या राशि : आज स्वास्थ्य सुधार के योग दिखाई दे रहे हैं। खर्च के योग भी आपकी राशि में आज बने हुए हैं। बेवजह खर्च करने से बचें उन वस्तुओं की खरीदारी करने से बचे जिनकी बहुत आवश्यकता आपको नहीं है। आज आपके पास समय की कोई कमी नहीं रहेगी। परिवार को भी समय देना जरूरी है

तुला राशि : शाम तक कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। दिन की शुरुआत अशुभ योग के साथ हो रही है। इसलिए दोपहर तक कोई भी ऐसा निर्णय ना करें जो आपके भविष्य को प्रभावित करता हो। दोपहर बाद आपके हित में फैसले होने वाले हैं। आज आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि : आज परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उदासी से बाहर आएं और खुश रहें। आज आपके चेहरे पर प्रसन्नता बेहद आवश्यक है। इससे ही आज आपके सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं। प्रसन्नता से ही आज आप दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे।

धनु राशि : आज लेनदेन से आपको बचना चाहिए। आज किसी को भी उधार पैसा देने से बचें। कार्य क्षेत्र में भी आज मधुरता बनाए रखें। छोटीछोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। गुस्से से बचने की आवश्यकता है। आज प्रिय से आपको भरपूर प्रेम मिलने वाला है। आज लालच में कोई भी निर्णय करने से बचें।

मकर राशि : आज कार्यक्षेत्र के तनाव को घर लेकर ना पहुंचे। इससे विवाद हो सकते हैं जब आप घर पहुंचे तो प्रसन्न मुद्रा के साथ ही जाएं। आज बच्चों की पढ़ाई पर भी ध्यान देना आवश्यक है। अगर आप की शादी अभी तक नहीं हुई है तो आज विवाह के प्रस्ताव भी आपके लिए आने के योग दिखाई दे रहे हैं।

कुम्भ राशि : आर्थिक लेनदेन के मामलों में सचेत रहना होगा। आज अचानक यात्रा आपको करनी पड़ सकती है लेकिन इससे तनाव बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें रफ्तार से बचें। आज जीवन साथी से मन की बातें करें। परिवार के सदस्यों को समय दें। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की हालत बिगड़ सकती है।

मीन राशि : आज आप खुद को रिलैक्स महसूस करेंगे। अचानक यात्रा के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं परिवार के साथ कहीं घूमने आप जा सकते हैं। अगर आप बिजनेस करते हैं तो आज आपके व्यापार और बिजनेस में वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे हैं।

आज का पंचांग– 16 सितम्बर 2024, सोमवार

तिथि त्रयोदशी 03:12 PM

नक्षत्र धनिष्ठा 04:33 PM

करण तैतिल, 03:12 PM,

गर 01:32 AM

पक्षशुक्ल

योग सुकर्मा 11:41 AM

वार सोमवार

सूर्योदय 06:06 AM

सूर्यास्त 06:24 PM

चन्द्रमा कुम्भ

राहुकाल 07:38 – 09:11 AM

विक्रमी संवत्  2081

शक सम्वत 1946 (क्रोधी)

मास अमांत भाद्रपद

मास पूर्णिमांत भाद्रपद

शुभमुहूर्त

अभीजित 11:50 – 12:40 PM

नोटअगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो मो. 9116089175 मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Astrology

मेष, मिथुन, कन्या और वृश्चिक के लिए शुभ है आज का दिन, जानें सभी राशियों का हाल

जानिए आज का राशिफल व पंचांग- 28 मार्च, 2025, शुक्रवार व क्या कहते हैं सितारे कई राशियों को सावधान रहने की हिदायत दे रहे हैं सितारें, इनके बारे में पूरी जानकारी राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 28 मार्च 2025 : एकलिंगजी का पाटोत्सव आज। 28 मार्च 2025 : हरियाणा […]

Read More
Astrology

गुरुवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है आर्थिक लाभ

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : आज आपको चल रहे काम में बाधाएं आ सकती हैं और इसकी वजह से आपको तनाव हो सकता है। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। आपको धैर्य बनाए रखनें की आवश्कता है। नए काम शुरू करने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। […]

Read More
Astrology

आज और कल का दिन खास है कुछ खास जानें आज का राशिफल

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : कार्यस्थल पर आप शानदार प्रदर्शन करेंगे और उत्साह के साथ काम करेंगे। यदि आप परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आप सफल होंगे। आपको अपने करियर को बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। कई यात्राएं हो सकती हैं और वे फायदेमंद भी होंगी। सशस्त्र […]

Read More