कानपुर में चार बच्चों की माँ, नाबालिग प्रेमी के साथ हुई फरार

  • बच्चों ने मांगी पुलिस से मदद
  • पुलिस ने महिला को ढूंढ निकाला, तो थाने में खूब हुआ हंगामा

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में एक 51 साल की महिला का दिल 33 साल छोटे नाबालिग प्रेमी पर आ गया। प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों लोकलाज की चिंता छोड़ कर घर से फरार हो गए। महिला के चार बच्चे है। जब बच्चो को ये मामला पता चला तो उन्होंने पुलिस से मदद मांगी, और जब पुलिस ने महिला को ढूंढ निकाला, तो थाने में खूब हंगामा हुआ।

छुप छुप कर हुई मुलाकात, मोहब्बत में बदली

यह मामला कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के कुंडनी इलाके का है। कि एक 51 साल की महिला के पति की नौकरी बाहर थी, और महिला के चार बच्चे थे, जिनमें से सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी थी। महिला की जान-पहचान 18 साल के एक लड़के से हुआ, जो गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर रहता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और वह छिपकर मिलने लगे। इस बारे में जब महिला के बच्चों को पता चला, तो उन्होंने विरोध किया, लेकिन इसके बावजूद महिला और उसका प्रेमी खेतों में मिलने लगे।

भागने के बाद पुलिस ने ढूंढ निकाला

एक दिन मौका पाकर महिला अपने प्रेमी को लेकर फरार हो गई। प्रेमी के घर में जाकर रहने लगी। जब बच्चों को इस बारे में पता चला तो उनकी चिंता बढ़ी, लेकिन इज्जत की वजह से उन्होंने तुरंत कदम नहीं उठाए। फिर महिला की शादीशुदा बेटी ने थाने जाकर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने दोनों की खोज शुरू की और जल्द ही दोनों को ढूंढ निकाला।

थाने में हुआ हंगामा

बताया गया है कि पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को थाने लाकर पूछताछ की। यहां भी दोनों की जिद की कोई कमी नहीं थी। वह दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद करने लगे, जिससे थाने में हंगामा मच गया। आखिरकार, पुलिस ने समझाने के बाद दोनों को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया। (BNE)

Uttar Pradesh

पुलिस कमिश्नरेट में भी अपराधों पर नहीं है खाकी का अंकुश

लुटेरे, डकैत तो दूर मकानों में चोरी करने वाले भी बने चुनौती ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद भी अपराधों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। लुटेरे, डकैत ही नहीं बेखौफ चोर वारदात पर वारदात कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बंद मकानों में चोरी की […]

Read More
Uttar Pradesh

ऑपरेशन कार-ओ-बार के तहत शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

खुले में शराब पीने वालों पर होगी पुलिस की सख्त कार्रवाई कार को बार बनाकर नशेबाजी करने वालों का उतरेगा नशा सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी करने वालों के खिलाफ अभियान नशेबाजों की आपत्तिजनक गतिविधियों की शिकायत के लिए जारी है नंबर कोई भी संभ्रांत नागरिक 9454402465 पर दे सकता हैं सूचना उमेश चन्द्र त्रिपाठी महाराजगंज।  […]

Read More
Uttar Pradesh

माझा फैक्ट्री में विस्फोट से दहल उठा इलाका

मालिक सहित दो की मौत, एक घायल बरेली जिले में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। बरेली जिले के किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज स्थित घनी आबादी के बीच चल रही माझा फैक्ट्री में शुक्रवार को जबरदस्त विस्फोट हुआ। एक के बाद एक हुए धमाके से पूरा इलाका दहल गया। हादसे में फैक्ट्री […]

Read More