महाराजगंज में बड़ा हादसा, रसोई गैस सिलेंडर से लगी आग में आठ लोग झुलसे

  • सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज के घुघली के पड़री खुर्द गांव में एक गैस रिसाव के कारण आग लगने से आठ लोग झुलस गए। यह घटना सोमवार शाम करीब 6:48 बजे हुई, जब प्रमोद प्रसाद के घर पर गैस सिलेंडर से रिसाव हो गया।

जानकारी के अनुसार, इस घटना के समय प्रमोद के घर में उनकी पत्नी नीलम खाना बना रही थीं, और पास में आग जल रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर से लीक होने के कारण एक बड़ा ब्लास्ट हुआ, जिससे आसपास खेल रहे बच्चे और बुजुर्ग महिला इसकी चपेट में आ गए। ब्लास्ट के बाद, जो लोग घायल हुए, उनमें कृतिका (4 वर्ष), पायल (17 वर्ष), निधि (10 वर्ष), अर्चना (11 वर्ष), लक्की (10 वर्ष), रेनू (15 वर्ष), ललिता (60 वर्ष), और आस्था (6 वर्ष) शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाया और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Purvanchal

सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और गौरवशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है होली : चंद्र भूषण

खंड शिक्षा अधिकारी संग छात्रों ने मनाया रंगों का त्योहार कंपोजिट विद्यालय भिटौली में मनाया गया होलीकोत्सव महराजगंज। जिले के घुघली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भिटौली में बुधवार को होलीकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय के छात्र- छात्राओं, शिक्षकों और बीईओ चंद्र भूषण पाण्डेय ने एक साथ मिलकर होली के रंगों में […]

Read More
Purvanchal

दुखद खबरः परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी बोलेरो पलटी तीन की मौत 11 घायल

नया लुक संवाददाता महराजगंज। फरेंदा-धानी मार्ग पर ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास छात्राओं से भरी एक बोलेरो का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को […]

Read More
Purvanchal

गोवा में हनी को नहीं भाया मून, हो गई मार-पीट, फिर क्या जो हुआ वो…

नवविवाहित जोड़े में हनीमून पर हुई मारपीट, पति को छोड़ फ्लाइट से लौटी दुल्हन दुल्हन ने अपने डॉ पति समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा कराया दर्ज उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में शादी के महज दस दिन बाद ही हनीमून मनाने गए नवविवाहिता जोड़ी के बीच […]

Read More