फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

लखनऊ। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता श्याम बेनेगल का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई सेंट्रल के वोकहार्ट अस्पताल में शाम 6:38 बजे आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। उनकी बेटी पिया बेनेगल ने बताया, ‘वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।’ दो साल पहले उनकी दोनों किडनी खराब हो गई थीं।  श्याम बेनेगल (Shyam Benegal) के नाम सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड (National Award) जीतने का रिकॉर्ड है। उन्हें आठ फिल्मों के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पिता के कैमरे से पहली फिल्म बनाई थी श्याम सुंदर बेनेगल का जन्म 14 दिसंबर 1934 में हैदराबाद में ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने अर्थशास्त्र में पढ़ाई की। बाद में फोटोग्राफी शुरू कर दी। बॉलीवुड में उन्हें आर्ट सिनेमा का जनक भी माना जाता है। जब वे बारह साल के थे, तब उन्होंने अपने फोटोग्राफर पिता श्रीधर बी. बेनेगल (Shridhar B. Benegal) के दिए गए कैमरे पर अपनी पहली फिल्म बनाई थी। उनके परिवार में पत्नी नीरा बेनेगल और बेटी पिया बेनेगल हैं।

 भारतीय सिनेमा को दिए नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, जैसे कलाकार

श्याम बेनेगल की फिल्मों ने भारतीय सिनेमा (Indian Cinema) को बेहतरीन कलाकार दिए,  बताया गया है कि जिनमें ओम पुरी, अनंत नाग, शबाना आजमी, स्मिता पाटिल और सिनेमेटोग्राफर गोविंद निहलानी प्रमुख हैं। जवाहरलाल नेहरू और सत्यजीत रे पर डॉक्यूमेंट्री (Documentary) बनाने के अलावा उन्होंने दूरदर्शन के लिए धारावाहिक ‘यात्रा’, ‘कथा सागर’ और ‘भारत एक खोज’ का भी निर्देशन किया।

पद्म और पद्म भूषण से सम्मानित, 24 फिल्में कीं,

श्याम ने 24 फिल्में, 45 डॉक्यूमेंट्री और 15 एड फिल्म्स बनाई हैं। जुबैदा, द मेकिंग ऑफ द महात्मा, नेताजी सुभाष चंद्र बोसः द फॉरगॉटेन हीरो, मंडी, आरोहन, वेलकम टु सज्जनपुर जैसी दर्जनों बेहतरीन फिल्मों को उन्होंने डायरेक्ट किया। फिल्म जगत को दिए योगदान के लिए उन्हें 1976 में पद्मश्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा इनके खाते में 8 नेशनल अवॉर्ड हैं। सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड इन्हीं के नाम है। बेनेगल को 2005 में भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड भी दिया गया।

पहली फिल्म ‘अंकुर’ 1974 और आखिरी फिल्म ‘मुजीब’ 2023 में बनाई

बताया गया है कि बेनेगल ने 1974 में पहली फिल्म अंकुर बनाई थी। इस फिल्म में उन्होंने आंध्र प्रदेश के किसानों के मुद्दों को उठाया था। वहीं, ‘मुजीब-द मेकिंग ऑफ नेशन'(‘Mujib-The Making of a Nation’)  उनकी आखिरी फिल्म थी। मुजीब की शूटिंग दो साल तक हुई थी। यह फिल्म मुजीबुर रहमान (Mujibur Rahman) की जिंदगी पर आधारित थी।

गुरु दत्त के कजिन हैं श्याम बेनेगल

बेनेगल का जन्म 14 दिसम्बर 1934 को हैदराबाद (Hyderabad) के मिडिल क्लास परिवार में हुआ। ये मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर गुरुदत्त के कजिन हैं। श्याम के पिता को स्टिल फोटोग्राफी (Still Photography(  का शौक था। श्याम भी अक्सर बच्चों की तस्वीरें लिया करते थे। अर्थशास्त्र में एम.ए. करने के बाद वे फोटोग्राफी करने लगे। पहली फिल्म ‘अंकुर’ बनाने से पहले उन्होंने एड एजेंसियों (Ad Agencies) के लिए कई एड फिल्में (Ad films) बनाई थीं।

श्याम बेनेगल के निधन पर हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि…

शेखर कपूर: श्याम बेनेगल ने सिनेमा में नई लहर लाए थे। उन्हें हमेशा ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अंकुर, मंथन जैसी अनगिनत फिल्मों के साथ भारतीय सिनेमा की दिशा बदली। उन्होंने शबामा आजमी और स्मिता पाटिल जैसे महान कलाकारों को स्टार बनाया।

सुधीर : अगर बेनेगल ने किसी एक चीज को सबसे बेहतर तरीके से अभिव्यक्त किया है, तो वह है साधारण चेहरे और साधारण जीवन की कविता!

इला अरुण: ‘अपने गुरु श्याम बेनेगल के निधन से मैं स्तब्ध और टूट गई हूं। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपने पिता को खो दिया है।’ (इनपुट एजेंसी/गूगल)

Entertainment

इन दिनों मनाया जा रहा है एन्टी वेलेंटाइन वीक

आज यानी 17 फरवरी को है परफ्यूम डे दिल टूटे आशिकों के लिए है एन्टी वेलेंटाइन वीक राजेन्द्र गुप्ता ज्योतिषी और हस्तरेखाविद एंटी वैलेंटाइन वीक के तहत आज यानी 17 फरवरी को परफ्यूम डे मनाया जाएगा। एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत स्लैप डे से होती है। हर साल 15 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक […]

Read More
Entertainment

निर्देशक एजाज अहमद ने गायक शब्बीर कुमार की आवाज में रिकॉर्ड किया ‘ऐसा अपना याराना’

नया लुक संवाददाता मुंबई। हिंदी सिनेमा की गायिकी में जब जिक्र शब्बीर कुमार का आता है तो कहते हैं कि बस उनका नाम ही काफी है। ‘कुली’, ‘बेताब’, ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘प्यार झुकता नहीं’ और ‘मर्द’ जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों में एक से बढ़कर एक हिट गीत गाने वाले शब्बीर कुमार की आवाज में […]

Read More
Entertainment

मोनालिसा को पढ़ाते हुए बॉलीवुड फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। डायरेक्टर सनोज मिश्रा का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महाकुंभ में वायरल हुई लडकी मोनालिसा को क ख ग पढ़ा रहे हैं। इस बात की जानकारी फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने दी है। उत्तर- प्रदेश के प्रयागराज में 16 अगस्त 1990 को जन्मे संजय भूषण […]

Read More