गुरुवार के दिन इन तीन राशियों को मिल रहा है धन का लाभ

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता

मेष : आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे, यात्रा लाभकारी रहेगी। परिजनों तथा मित्रों के साथ समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और आप उन्हें प्रारंभ कर पाएंगे। मित्रों की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे।

वृषभ : आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा न करें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है। परिजनों के साथ बैठकर महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा।

मिथुन : अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। नए मित्र भी बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से मुलाकात लाभकारी रहेगी।

कर्क : आज संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे। उच्च अधिकारियों की शुभ दृष्टि आपका उत्साह बढ़ाएगी। नौकरीपेशा लोगों को पदाधिकारियों तथा सरकार की तरफ से सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा।

सिंह : कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। नई योजनाएं लाभ देंगी। बिगड़े कार्य बनने लगेंगे और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ आप खुशहाल रहेंगे। भाई-बंधुओं से मेल-जोल बना रहेगा।

कन्या : आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज कोई नया कार्य न करें। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। परिजनों के लिए खर्च करने का प्रसंग उपस्थित हो सकता है।

तुला : आज पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका मनोबल बढ़ेगा और कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगे और लाभकारी रहेंगे। भाइयों के बीच प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। नए कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन के विषयों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कहीं से धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक : आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन के वापस आने की आशंका कम है। महत्‍वपूर्ण दस्तावेजों को आज बाहर निकालने से बचना चाहिए।

धनु : आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। सभी का सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता आज अवश्य प्राप्त होगी। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

मकर : आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। खर्च की अधिकता रहेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। दैनिक कार्य में विघ्न आ सकते हैं। स्त्री मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ : आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होगा। जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। ईश्वर की प्रार्थना तथा जप करने से राहत महसूस होगी। साथियों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों से मुलाकात हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं।

मीन : आज आपका सितारा अनुकूल है। लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कार्यालय तथा व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रमोशन के योग हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद प्राप्त होगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी।

Astrology

कई राशियों के लिए अतिशुभकारी है आज का दिन, जानें आज का राशिफल व पंचांग (15 अप्रैल, 2025)

कई राशियों को सावधान रहने का ईशारा कर रहे हैं सितारें इन राशियों के लिए भी आएगी खुशखबरी, जानें कौन हैं वो राशियां राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 15 अप्रैल 2025 : हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस आज। 15 अप्रैल 2025 : विश्व कला दिवस आज। 16 अप्रैल 2025 […]

Read More
Astrology

मेष, मिथुन, कन्या और वृश्चिक के लिए शुभ है आज का दिन, जानें सभी राशियों का हाल

जानिए आज का राशिफल व पंचांग- 28 मार्च, 2025, शुक्रवार व क्या कहते हैं सितारे कई राशियों को सावधान रहने की हिदायत दे रहे हैं सितारें, इनके बारे में पूरी जानकारी राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 28 मार्च 2025 : एकलिंगजी का पाटोत्सव आज। 28 मार्च 2025 : हरियाणा […]

Read More
Astrology

गुरुवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है आर्थिक लाभ

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : आज आपको चल रहे काम में बाधाएं आ सकती हैं और इसकी वजह से आपको तनाव हो सकता है। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। आपको धैर्य बनाए रखनें की आवश्कता है। नए काम शुरू करने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। […]

Read More