पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, 92 साल की उम्र में हुआ निधन

  • मौन हो गई कांग्रेस की एक और आवाज
  • पूर्व पीएम मनमोहन ने एम्स में ली अंतिम सांस

नया लुक ब्यूरो

लखनऊ। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। गुरुवार शाम करीब आठ बजे उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। डॉ. मनमोहन सिंह लगातार दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वे लम्बे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। वह कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराए जा चुके थे। उधर मनमोहन सिंह के निधन की खबर सामने आने के बाद पूरे देश में शोक की लहर देखने को मिल रही है। खबरों के मुताबिक राहुल गांधी और खरगे कर्नाटक से दिल्ली रवाना हो चुके हैं। इनके मौत की आधिकारिक पुष्टि एम्स ने कर दी है। हालांकि उसके पहले राबर्ट वाड्रा ने एक्स पर पोस्ट करके इसकी सूचना दी थी। वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

 

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, “सरदार मनमोहन सिंह जी ने जो सम्मान दिया, वैसा राजनीति में कम ही लोग प्रेरित करते हैं। उनकी ईमानदारी हमारे लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी और वह हमेशा उन लोगों के बीच खड़े रहेंगे जो वास्तव में इस देश से प्यार करते हैं, एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो अपने विरोधियों द्वारा अनुचित और गहरे व्यक्तिगत हमलों के बावजूद देश की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ रहे। वह वास्तव में समतावादी, बुद्धिमान, दृढ़ इच्छाशक्ति वाले और अंत तक साहसी थे।’

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने पोस्ट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है। वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की शासन व्यवस्था में महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने शोक संदेश में लिखा कि देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन की खबर अति दुखद। भारत की अर्थव्यवस्था सुधार में उनका खास योगदान रहा। वे नेक इंसान थे। उनके परिवार व चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।

 

 

 

National

वक्फ संशोधन बिलः अखिलेश के रुख से पार्टी की हिन्दू लॉबी एवं पिछड़े मुसलमानों में नाराजगी

संजय सक्सेना लखनऊ। मोदी सरकार ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को कानून बनाकर एक नया इतिहास लिख दिया है।इन संशोधनों को ‘उम्मीद’ का नाम दिया गया है,लेकिन इंडिया गठबंधन में शामिल तमाम राजनैतिक दलों के साथ-साथ समाजवादी पार्टी ने भी मुस्लिम वोट बैंक को खुश करने के लिये मोदी सरकार द्वारा लाये गये वक्फ संशोधन […]

Read More
National

EXCLUSIVE ANALYSIS: क्या अबकी बंगाल बोलेगा ‘जय श्रीराम’ या फिर  ‘खेला होबे’

अजय कुमार बंगाल की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है और इस बार इसकी जड़ में है भगवान राम का नाम, जिसकी आस्था को भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सबसे बड़ी चुनावी रणनीति के रूप में चुन लिया है। 2026 के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के […]

Read More
National

लव जेहाद : हिन्दूओं बच्चियों के लिए कहर, कहानी सुनकर फट जायेगा कलेजा

जेहादियों के चंगुल से पांच साल बाद मुक्त हुई लड़की ने बताई आपबीती पुलिस अगर सक्रियता दिखाई होती तो बर्बाद होने से बच गई होती बच्ची  ढेर सारे सवाल, पर पुलिस के पास नहीं है जबाब जबरिया धर्म परिवर्तन के लिए तमाम तरह की शारीरिक तथा मानसिक यातनाएं देकर कराया निकाह  आदेश शुक्ला लखनऊ। कुशीनगर […]

Read More