
- पारिवारिक विवाद के वजह से हुआ हादसा : पुलिस
सूरत। गुजरात के सूरत शहर से एक दिल दहला देने वाली खबर मिल रही है। यहाँ पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी। इस वयक्ति ने अपने माता-पिता पर भी जानलेवा हमला किया। लेकिन किसी तरह मौत के मुंह में जाने से बच गए, गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है। यह हादसा शहर के सरथाना इलाके में हुई है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस घायल माता-पिता से पूछताछ करके घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
स्थानीय पुलिस के प्राथमिक जाँच के अनुसार यह हादसा पारिवारिक विवाद की वजह से हुआ है। आरोपी स्मिथ गियानी ने पारिवारिक विवाद के चलते यह खौफनाक कदम उठाया। उसने अपने परिवार के सदस्यों पर चाकू से हमला किया। हमले में उसकी पत्नी और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी ने हमले के बाद खुद को भी चोट पहुंचाई, लेकिन उसे बचा लिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ में बताया कि उसके बड़े पापा की कुछ दिन पहले मृत्यु हुई थी। इस घटना के बाद उसके परिवार और बड़े पापा के परिवार के बीच मतभेद बढ़ गए थे। बड़े पापा के परिवार ने उसके परिवार को अपने घर आने से मना कर दिया था। इस बात से आरोपी काफी आहत था। उसे लगा कि दुनिया में उसका कोई नहीं है।(BNE)