सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाएगा श्रीलंका में आयोजित भारतीय फिल्म महोत्सव

शाश्वत तिवारी

कोलंबो। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को श्रीलंका में अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ मिलकर पांच दिवसीय भारतीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव की शुरुआत क्रिकेट पर आधारित प्रतिष्ठित फिल्म ‘83’ की स्क्रीनिंग के साथ हुई। उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कार्यक्रम की घोषणा करते हुए, इसे ‘सिनेमा की प्रतिभा और सांस्कृतिक संबंधों का उत्सव’ बताया।

कोलंबो स्थित स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के सहयोग से आयोजित फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा, श्रीलंका के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री सुनील कुमार गामागे और पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा तथा अरविंदा डी. सिल्वा की मौजूदगी में हुआ। भारत की ऐतिहासिक 1983 क्रिकेट विश्व कप जीत पर आधारित ‘83’ की स्क्रीनिंग के बाद मंगलवार को चार अन्य फिल्में प्रदर्शित की गई। फेस्टिवल में हिंदी के अलावा तमिल, कन्नड और गुजराती भाषा में फिल्में दिखाई जाएंगी, जिसमें आरआरआर, विक्रम, डोलू, रेवा, द कश्मीर फाइल्स और मैं अटल हूं जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं।

भारत और श्रीलंका के बीच लंबे समय से मजबूत सांस्कृतिक संबंध रहे हैं और यह फेस्टिवल दोनों देशों के बीच स्थायी संबंधों का प्रमाण है। इसका उद्देश्य इन संबंधों को और गहरा करना है और साथ ही भारतीय सिनेमा के जादू के माध्यम से श्रीलंका में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को घर जैसा अनुभव प्रदान करना है।

Entertainment

इन दिनों मनाया जा रहा है एन्टी वेलेंटाइन वीक

आज यानी 17 फरवरी को है परफ्यूम डे दिल टूटे आशिकों के लिए है एन्टी वेलेंटाइन वीक राजेन्द्र गुप्ता ज्योतिषी और हस्तरेखाविद एंटी वैलेंटाइन वीक के तहत आज यानी 17 फरवरी को परफ्यूम डे मनाया जाएगा। एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत स्लैप डे से होती है। हर साल 15 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक […]

Read More
Entertainment

निर्देशक एजाज अहमद ने गायक शब्बीर कुमार की आवाज में रिकॉर्ड किया ‘ऐसा अपना याराना’

नया लुक संवाददाता मुंबई। हिंदी सिनेमा की गायिकी में जब जिक्र शब्बीर कुमार का आता है तो कहते हैं कि बस उनका नाम ही काफी है। ‘कुली’, ‘बेताब’, ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘प्यार झुकता नहीं’ और ‘मर्द’ जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों में एक से बढ़कर एक हिट गीत गाने वाले शब्बीर कुमार की आवाज में […]

Read More
Entertainment

मोनालिसा को पढ़ाते हुए बॉलीवुड फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। डायरेक्टर सनोज मिश्रा का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महाकुंभ में वायरल हुई लडकी मोनालिसा को क ख ग पढ़ा रहे हैं। इस बात की जानकारी फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने दी है। उत्तर- प्रदेश के प्रयागराज में 16 अगस्त 1990 को जन्मे संजय भूषण […]

Read More