भारत-सऊदी के बीच हज समझौता, 1.75 लाख तीर्थयात्रियों का कोटा तय

शाश्वत तिवारी

रियाद। भारत के संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू हज यात्रा के संबंध में द्विपक्षीय समझौते को अंतिम रूप देने के लिए सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा पर हैं। रिजिजू ने सोमवार को सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री तौफीक बिन फवजान अल-रबिया के साथ बैठक की, जिस दौरान दोनों ने 2025 के लिए द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत आगामी हज यात्रा के लिए भारत से 1,75,025 तीर्थयात्रियों का कोटा सुरक्षित किया गया।

दोनों पक्षों ने इस आध्यात्मिक यात्रा के महत्व को रेखांकित करते हुए तीर्थयात्रियों के लिए सर्वोत्तम सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री महामहिम तौफीक बिन फवजान अल-रबिया के साथ हज समझौते 2025 पर हस्ताक्षर किए गए। हज 2025 के लिए भारत से 1,75,025 तीर्थयात्रियों का कोटा तय किया गया है। हम अपने सभी हज यात्रियों को सर्वोत्तम संभव सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इससे पहले सऊदी अरब पहुंचने पर रिजिजू का भारतीय राजदूत डॉ. सुहेल खान और उमराह मामलों के उप मंत्री प्रो. अब्दुलअजीज ए. वज़ान ने गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसके बाद वज़ान ने रिजिजू के लिए औपचारिक रात्रिभोज का आयोजन किया, जिसने दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को प्रदर्शित किया। अपनी इस यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कई उच्च स्तरीय बैठकों में भाग लिया। उन्होंने यहां परिवहन और रसद सेवाओं के मंत्री सालेह बिन नासिर अल-जस्सर से भी मुलाकात की, जिसमें दोनों देशों के बीच परिवहन और रसद क्षेत्रों में संभावित सहयोग पर चर्चा की गई। चूंकि हज यात्रा भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए गहन आध्यात्मिक महत्व रखती है तथा उनकी आस्था के साथ गहरा संबंध स्थापित करती है, इसलिए भारत सरकार सभी प्रतिभागियों के लिए यात्रा को यथासंभव सहज और आरामदायक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

International

बड़ा फैसलाः खून-पानी साथ नहीं बह सकता, पाकिस्तान का पानी बंद

बिना आर-पार की लड़ाई नहीं खत्म हो सकता आतंकवाद 48 घंटे में वापस जाएं पाकिस्तानी, साथ रहना संभव नहीं नया लुक संवाददाता पहलगाम में कल हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस हमले में 26 से अधिक लोगों की मौत […]

Read More
International

घुसपैठियों के लिए आसान लांचिंग पैड नेपाल बॉर्डर के मदरसे

संजय सक्सेना लखनऊ। पड़ोसी राज्य नेपाल, भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।वैसे तो नेपाल के भारत से हमेशा प्रगाण संबंध रहे हैं,लेकिन पिछले कुछ वर्षो में चीन की भी दखलंदाजी वहां बढ़ी है। चीन के कई प्रोजेक्ट नेपाल में चल रहे हैं। भौगालिक रूप से देखा जाये तो चीन और […]

Read More
International

12 हजार 500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

अजय कुमार अमेरिका की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेस ने विज्ञान की दुनिया में ऐसा प्रयोग कर दिखाया है, जो अब तक सिर्फ कल्पना का विषय माना जाता था। कंपनी का दावा है कि उसने करीब 12,500 साल पहले विलुप्त हो चुकी डायर वुल्फ प्रजाति को वापस धरती पर लाने में सफलता हासिल कर ली है। […]

Read More