महराजगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 24 घंटे में लापता तीन नाबालिग लड़कियां बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। जनपद महराजगंज में पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। सोनौली क्षेत्र से घर से नाराज होकर लापता हुई तीन नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज  सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में की गई, जिन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। घटनाक्रम के मुताबिक दिनांक 13 जनवरी 2025 को सोनौली थाना क्षेत्र में तीन नाबालिग लड़कियां, जिनकी उम्र क्रमशः 15, 16 और 18 वर्ष थी, अचानक लापता हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई। तीन लड़कियों के एक साथ गायब होने की खबर से स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल बन गया।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर थानाध्यक्ष सोनौली अंकित कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में एस एसओजी प्रभारी और सर्विलांस सेल के साथ-साथ महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थे। उपनिरीक्षक रोहित सविता, शक्ति सिंह और महिला उपनिरीक्षक प्रिया तिवारी ने पूरे मिशन को कुशलता से अंजाम दिया। पुलिस ने तेजी से सुराग जुटाए और संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। आधुनिक तकनीक और मानवीय इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करते हुए पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर तीनों लड़कियों को बरामद कर लिया। तीनों लड़कियों की बरामदगी की खबर से परिवार और स्थानीय लोगों में राहत की लहर दौड़ गई।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने इस सराहनीय कार्य के लिए पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि महराजगंज पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है। महराजगंज पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि त्वरित और समन्वित प्रयास किसी भी चुनौती का समाधान कर सकते हैं। इस घटना से पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। बरामद लड़कियों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया गया है, और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोनौली अंकित कुमार सिंह,एसओजी प्रभारी योगेश सिंह, उपनिरीक्षक रोहित सविता (चौकी प्रभारी भगवानपुर थाना सोनौली), उपनिरीक्षक शक्ति सिंह (थाना सोनौली), महिला उपनिरीक्षक प्रिया तिवारी (थाना सोनौली), कांस्टेबल विशाल सिंह (थाना सोनौली), कांस्टेबल अनूप कुमार (थाना सोनौली), महिला कांस्टेबल कंचन यादव (थाना सोनौली), महिला कांस्टेबल प्रेम शीला चौहान (थाना सोनौली) शामिल रहीं।

Uttar Pradesh

पुलिस कमिश्नरेट में भी अपराधों पर नहीं है खाकी का अंकुश

लुटेरे, डकैत तो दूर मकानों में चोरी करने वाले भी बने चुनौती ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद भी अपराधों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। लुटेरे, डकैत ही नहीं बेखौफ चोर वारदात पर वारदात कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बंद मकानों में चोरी की […]

Read More
Uttar Pradesh

ऑपरेशन कार-ओ-बार के तहत शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

खुले में शराब पीने वालों पर होगी पुलिस की सख्त कार्रवाई कार को बार बनाकर नशेबाजी करने वालों का उतरेगा नशा सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी करने वालों के खिलाफ अभियान नशेबाजों की आपत्तिजनक गतिविधियों की शिकायत के लिए जारी है नंबर कोई भी संभ्रांत नागरिक 9454402465 पर दे सकता हैं सूचना उमेश चन्द्र त्रिपाठी महाराजगंज।  […]

Read More
Uttar Pradesh

माझा फैक्ट्री में विस्फोट से दहल उठा इलाका

मालिक सहित दो की मौत, एक घायल बरेली जिले में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। बरेली जिले के किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज स्थित घनी आबादी के बीच चल रही माझा फैक्ट्री में शुक्रवार को जबरदस्त विस्फोट हुआ। एक के बाद एक हुए धमाके से पूरा इलाका दहल गया। हादसे में फैक्ट्री […]

Read More