नाइजीरिया में गैसोलीन टैंकर विस्फोट में 80 लोगों की मौत

अबुजा। नाइजीरिया के उत्तर-मध्य राज्य नाइजर में शनिवार को व्यस्त सड़क पर गैसोलीन से लदे एक टैंकर के पलट जाने से 80 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। राष्ट्रपति बोला टीनूबू ने रविवार को 80 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। उन्होंने यहां जारी एक बयान में घटना और भारी मानवीय क्षति पर ‘गहरा दुख’ व्यक्त करते हुए विस्फोट को ‘विनाशकारी’ बताया। उन्होंने कहा कि राज्य के डिक्को क्षेत्र में कई लोग गिरे हुए गैसोलीन टैंकर से ईंधन निकालने की कोशिश करते समय भीषण आग में फंस गए थे।

नाइजीरियाई राष्ट्रपति ने घटना की ‘दुखद और रोकथाम योग्य प्रकृति’ को रेखांकित करते हुए संबंधित अधिकारियों को घायलों को व्यापक चिकित्सा देखभाल प्रदान करने का निर्देश दिया तथा सुरक्षा और सड़क सुरक्षा अधिकारियों को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए उपाय लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी नागरिकों को सावधानी बरतने और दुर्घटनास्थलों, खासकर ईंधन से भरे वाहनों के पास जाने से बचने की सलाह दी, क्योंकि वे अत्यधिक विस्फोटक होते हैं।

बयान में कहा गया है, कि इसके अतिरिक्त, राष्ट्रपति ने नेशनल ओरिएंटेशन एजेंसी को एक राष्ट्रव्यापी शैक्षिक अभियान शुरू करने का आदेश दिया है। यह अभियान गिरे हुए टैंकरों से ईंधन निकालने के गंभीर जोखिमों और पर्यावरणीय खतरों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाएगा। गौरतलब है कि नाइजीरिया में गैसोलीन टैंकर विस्फोट असामान्य नहीं हैं। इससे अक्सर बड़ी संख्या में लोग हताहत होते हैं। सितंबर 2024 में, नाइजर राज्य में एक व्यस्त राजमार्ग पर गैसोलीन से भरे टैंकर में विस्फोट होने से कम से कम 48 लोग मारे गये थे। (वार्ता)

International

बड़ा फैसलाः खून-पानी साथ नहीं बह सकता, पाकिस्तान का पानी बंद

बिना आर-पार की लड़ाई नहीं खत्म हो सकता आतंकवाद 48 घंटे में वापस जाएं पाकिस्तानी, साथ रहना संभव नहीं नया लुक संवाददाता पहलगाम में कल हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस हमले में 26 से अधिक लोगों की मौत […]

Read More
International

घुसपैठियों के लिए आसान लांचिंग पैड नेपाल बॉर्डर के मदरसे

संजय सक्सेना लखनऊ। पड़ोसी राज्य नेपाल, भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।वैसे तो नेपाल के भारत से हमेशा प्रगाण संबंध रहे हैं,लेकिन पिछले कुछ वर्षो में चीन की भी दखलंदाजी वहां बढ़ी है। चीन के कई प्रोजेक्ट नेपाल में चल रहे हैं। भौगालिक रूप से देखा जाये तो चीन और […]

Read More
International

12 हजार 500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

अजय कुमार अमेरिका की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेस ने विज्ञान की दुनिया में ऐसा प्रयोग कर दिखाया है, जो अब तक सिर्फ कल्पना का विषय माना जाता था। कंपनी का दावा है कि उसने करीब 12,500 साल पहले विलुप्त हो चुकी डायर वुल्फ प्रजाति को वापस धरती पर लाने में सफलता हासिल कर ली है। […]

Read More