राजधानी में पहली बार हो रही पुंडरीक महाराज की कथा: अमरनाथ

  • डीएवी कॉलेज परिसर में सात दिवसीय भागवत कथा आज से
  • श्रीमद भागवत कथा में भक्तों की सुविधाओं के होंगे व्यापक इंतजाम

लखनऊ। श्रीराधारमण सेवा समिति के तत्वाधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कल (रविवार) से नाका स्थित डीएवी कॉलेज परिसर में आयोजित भागवत कथा में राधारमण वृन्दावन के आचार्य परमाराध्य मन्माध्व गौड़ेश्वर वैष्णावाचार्य पुंडरीक गोस्वामी महाराज मधुर गीत और भजनों के बीच कथा का रसपान कराएंगे। यह जानकारी कथा के आयोजक एवं लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि लखनऊ में पहली बार पुण्डरीक महाराज द्वारा मधुर भजनों एवं रसमय कथा प्रसंगों से ओत-प्रोत करते रहेंगे, श्रीमद् भागवत की अनेक अद्भुत कथाएं सुनने, दिब्य प्रसंगों लीलाओं का आनन्द श्रोता ले सकेंगे। प्रत्येक दिन अलग-अलग भोग का प्रसाद वितरण किया जायेगा। कथा 19 जनवरी से प्रारम्भ होकर 25 जनवरी तक चलेगी। कथा 19 जनवरी को सायं 4 बजे से 7 बजे तक, 20 जनवरी से 24 जनवरी तक दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी। 25 जनवरी को प्रातः 10 से 1 बजे तक कथा होगी। कथा के बाद भण्डारे का आयोजन किया गया है। भक्तों को बैठने के लिए कॉलेज परिसर में भव्य पंडाल लगाया गया। भक्तों के लिए चाय पानी और पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है। इस वार्ता के दौरान आयोजक राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अमरनाथ मिश्र, अनिल वरमानी, लोकेश अग्रवाल, समीर मित्तल, नवीन गुप्ता, शिवम अग्रवाल, आनन्द रस्तोगी, राहुल गुप्ता संयोजक मनमोहन तिवारी, सुनील मिश्र, मनोज राय,अनुराग मिश्र(पार्षद) सन्दीप शर्मा (पार्षद), साकेत शर्मा, चारू मिश्र, अरविन्द तिवारी, कुश मिश्र, ऋतुराज रस्तोगी, सुमित गुप्ता, अमित अग्रवाल, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

डीएवी परिसर में संस्कृत संस्थान का लोकार्पण 22 को,

आर्य समाज गणेशगंज के तत्वाधान में 22 जनवरी को डीएवी कॉलेज परिसर स्थित पंडित रास बिहारी तिवारी स्टेडियम में महर्षि दयानंद संस्कृत संस्थान का लोकार्पण और 108 कुंडीय महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कॉलेज के प्रबंधक मनमोहन तिवारी ने बताया कि संस्कृत संस्थान का लोकार्पण समाजसेवा स्वात रंजन करेंगे। लोकार्पण के पश्चात 108 कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ वेद मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभ होगा। इसमें पर्यावरण की शुद्धि, शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक स्वास्थ के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता की प्रेरणा भी प्राप्त होगी। कार्यक्रम सुबह साढ़े दस बजे शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलेगा।

Central UP

दुस्साहस: मामूली कहासुनी के बाद बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से युवक पर किया हमला

ट्रामा सेंटर में भर्ती, हालत गंभीर नामजद हमलावर सलमान गिरफ्तार ए अहमद सौदागर लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में बीते दिनों हुई घटना का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि इसी थाना क्षेत्र स्थित मोहम्मदन टोला में मंगलवार रात करीब दस बजे घर के बाहर टहल रहे 17 वर्षीय प्रियांशु के ऊपर बदमाशों ने धारदार हथियार […]

Read More
Central UP

एंजेल विकास सेवा फाउंडेशन ने किया इन हस्तियों को सम्मानित

नवरात्रि के अवसर पर ‘एंजेल’ ने किया वार्षिकोत्सव व होली मिलन समारोह एल्डिको तिराहे पर हुआ आयोजन, लोगों ने एक दूसरे को जमकर दी बधाई ए अहमद सौदागर लखनऊ। समाज के लिए कुछ कर गुजरने वालों का सम्मान भी समाज में कुछ कर रहे लोग ही करते हैं। कहा भी जाता है समाज तब मजबूत […]

Read More
Central UP

भारतीय नववर्ष प्रकृति-विज्ञान व देश काल के विज्ञान पर आधारित: मिथिलेशनंदनी शरण

नववर्ष चेतना समिति के तत्वावधान में नववर्ष आयोजन का समापन खाटूश्याम परिसर में आज प्रकृति के करीब ही रहकर मनुष्य वर्तमान में खुद को सुखी रख सकता है: रामाशीष नया लुक डेस्क लखनऊ। भारतीय नववर्ष प्रकृति विज्ञान व देश काल के विज्ञान पर आधारित है कि किस प्रकार सूर्य की गति से और देश काल की […]

Read More