अरविंद केजरीवाल पर हमला, प्रचार के दौरान फेंकी गई ईंट

लखनऊ। नई दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला किया गया है। उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके गए, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, BJP ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी गाड़ी से दो युवाओं को टक्कर मारी है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। बताया गया है कि पार्टी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार के वक्त अरविंद केजरीवाल पर ईंट-पत्थर से हमला किया है। प्रवेश वर्मा केजरीवाल को घायल कर उन्हें प्रचार करने से रोकना चाहते हैं।

अरविंद केजरीवाल के साथ पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

2019 : गुजरात दौरे के दौरान दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल पर किसी ने प्लास्टिक की बोतल फेंकी।

2015 : दिल्ली के मोती नगर में रोड शो के दौरान एक युवक ने CM को थप्पड़ मारा।

2018 : एक व्यक्ति ने दिल्ली सचिवालय के अंदर केजरीवाल पर लाल मिर्च डालने की कोशिश की।

2016 : ऑड-ईवन के पहले फेज की सफलता के बाद हुए जश्न में केजरीवाल पर स्याही फेंकी गई।

2014 : दिल्ली चुनाव के दौरान सुल्तानपुरी इलाके में रोड शो करते वक्त एक ऑटो रिक्शा चालक ने केजरीवाल को थप्पड़ मारा।

2013 : अन्ना हजारे का सपोर्टर बताने वाले एक व्यक्ति ने अरविंद केजरीवाल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्याही फेंकी।

2014 : लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान वाराणसी में केजरीवाल पर कुछ लोगों ने स्याही और अंडे फेंके।

Delhi

1984 सिख दंगा मामला : इन दो सिखों की हत्या में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार को दिल्ली की एक अदालत ने सिख विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार इलाके में दो लोगों की हत्या के मामले में बुधवार को दोषी करार दिया। मामला एक नवंबर 1984 को जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से संबंधित है। विशेष न्यायाधीश कावेरी […]

Read More
Delhi

आतिशी का फ़्लाइंग किस और कमरिया लपालप

दयानंद पांडेय आतिशी जब दिल्ली की घोषित खड़ाऊं मुख्य मंत्री बनी थीं तब मुख्य मंत्री कार्यालय में जिस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल बैठते थे तब उस पर नहीं बैठीं। क्या तो इस कुर्सी पर अरविंद जी ही बैठेंगे। दूसरी कुर्सी लगा कर बैठीं। मेज वही थी। ऐसी बात तो पतिव्रता राबड़ी यादव ने भी बिहार […]

Read More
Delhi homeslider

दो टूक :  शराब शीशमहल और ‘जहरीली’ यमुना ने डुबोयी केजरीवाल की नैया?

राजेश श्रीवास्तव दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन गयी। अरविद केजरीवाल ने 2013 में जिस एंटी करप्शन मूवमेंट को लेकर चुनाव जीता। वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि पार्टी को करप्शन ही ले डूबा। सड़क पर आंदोलन करने वाले केजरीवाल को शराब […]

Read More