पूरी दिल्ली में भाजपा गुंडागर्दी पर उतर आई : केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऐतिहासिक हार होने वाली है, इसलिए पूरी दिल्ली में भाजपा गुंडागर्दी पर उतर आई है। केजरीवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के साथ संवाददाता सम्मेलन कर कहा यह बेहद चिंताजनक है कि भाजपा गुंडागर्दी और हिंसा फैला रही है। भाजपा की गुंडादर्गी सिर्फ कालकाजी विधानसभा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नई दिल्ली, राजेंद्र नगर समेत पूरी दिल्ली के अंदर देखी जा रही है। हर जगह से शिकायतें आ रही हैं कि भाजपा पूरी तरह से गुंडागर्दी के ऊपर उतरी हुई है।

उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली में भाजपा अपनी ऐतिहासिक हार की तरफ तेजी से बढ़ती जा रही है। केजरीवाल ने कहा अब केंद्र में इसकी कमान गृह मंत्री अमित शाह ने संभाल ली है। दिल्ली पुलिस को कानून-व्यवस्था से हटा लिया गया है। अब पूरी दिल्ली पुलिस सिर्फ भाजपा का चुनाव प्रचार कर रही है। दिल्ली पुलिस चुनाव प्रचार कैसे कर रही है? आप के संयोजग ने कहा दिल्ली पुलिस भाजपा के गुंडों को गुंडागर्दी करने में संरक्षण देती और सहयोग भी कर रही है। दिल्ली में खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है। पैसे बांटे जा रहे हैं, सामान बांटा जा रहा है, साड़ियां बांटी जा रही हैं। इस दौरान पुलिस वहीं खड़ी रहती है। पुलिस बकायदा लोगों को लाइन में खड़ा कराकर उन्हें सामान और पैसे दिलवाती है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था पहले से ही चरमराई हुई थी और अब तो पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। दिल्ली के लोगों को सुरक्षा देने के लिए पुलिस उपलब्ध ही नहीं है। दिल्ली में अब सिर्फ आप ही नहीं, बल्कि “आप” के समर्थकों और वोटरों को भी नहीं बख्शा जा रहा है। उन्हें डराया और धमकाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि जब से भाजपा के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी कालकाजी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं, लगातार भाजपा द्वारा कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में गुंडागर्दी और दशहत का माहौल बनाया जा रहा है। विधानसभा के हर इलाके में भाजपा के कार्यकर्ता और खुद को रमेश बिधूड़ी के भतीजे बताने वाले लोग आप के कार्यकर्ताओं को डरा- धमका रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशी बिधूड़ी और उनके अलग-अलग कार्यकर्ता एवं भतीजे चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि पूरे इलाके में सिर्फ गुंडागर्दी फैला रहे हैं।

उन्होंने इस मामले को लेकर चुनाव अधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि रमेश बिधूड़ी और उनके भतीजे लगातार गुंडागर्दी कर रहे हैं। ‘आप’ कार्यकर्ताओं को धमकाने के मामले में बिधूड़ी पर आपराधिक कार्यवाही की जाए। साथ ही, उनके भतीजों मनीष बिधूड़ी और राजीव भाटी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और इन्हें कालकाजी में आने पर रोक लगाई जाए। (वार्ता)

Delhi

1984 सिख दंगा मामला : इन दो सिखों की हत्या में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार को दिल्ली की एक अदालत ने सिख विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार इलाके में दो लोगों की हत्या के मामले में बुधवार को दोषी करार दिया। मामला एक नवंबर 1984 को जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से संबंधित है। विशेष न्यायाधीश कावेरी […]

Read More
Delhi

आतिशी का फ़्लाइंग किस और कमरिया लपालप

दयानंद पांडेय आतिशी जब दिल्ली की घोषित खड़ाऊं मुख्य मंत्री बनी थीं तब मुख्य मंत्री कार्यालय में जिस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल बैठते थे तब उस पर नहीं बैठीं। क्या तो इस कुर्सी पर अरविंद जी ही बैठेंगे। दूसरी कुर्सी लगा कर बैठीं। मेज वही थी। ऐसी बात तो पतिव्रता राबड़ी यादव ने भी बिहार […]

Read More
Delhi homeslider

दो टूक :  शराब शीशमहल और ‘जहरीली’ यमुना ने डुबोयी केजरीवाल की नैया?

राजेश श्रीवास्तव दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन गयी। अरविद केजरीवाल ने 2013 में जिस एंटी करप्शन मूवमेंट को लेकर चुनाव जीता। वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि पार्टी को करप्शन ही ले डूबा। सड़क पर आंदोलन करने वाले केजरीवाल को शराब […]

Read More