मानवता हुई शर्मसार: लाश से लगवाया अंगुठा

आगरा जिले में हुई घटना का मामला


लखनऊ। मानवता को शर्मसार और कानून की धज्जियां उड़ाने वाली एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वायरल वीडियो में एक वकील को कार में पड़े शव से कागज पर अंगूठा लेते हुए देखा गया है। बताया गया है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। ये बेहद शर्मनाक वीडियो है जो ऑनलाइन सामने आया है जिसे देखकर आपके होश उड़ जायेंगे और आंखे नम होने के साथ ही साथ ऐसा घृणित काम करने वाले लोगों पर गुस्सा भी आएगी।

ट्विटर पर एक चौंका देने वाला वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। बताया गया है कि वीडियो में एक कार के अंदर की पीछे वाली सीट पर एक शव पड़ा हुआ नजर आ रहा है जो एक बुजुर्ग महिला का है और कार के गेट पर एक तथाकथित वकील खड़ा नजर आता है और उसके साथ पीछे दो लोग भी खड़े दिखाई देते है जो संभवत मृतक के घरवाले हैं। बताया गया है कि वकील इस शव से कुछ कागजों पर अंगूठा लगवा रहा है। बताया गया है कि इस शर्मनाक वीडियो के सोशल मीडिया  (Social media)पर सामने आने के बाद लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं।

शव से कागजों पर लगवाया गया अंगूठा

वायरल हो रहा ये वीडियो उत्तर प्रदेश के आगरा का बताया जा रहा है। ट्विटर कर ये वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है और उन्होंने भड़कते हुए यूपी पुलिस (UP Police) को टैग करके इस पूरी घटना पर जवाब मांगा है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक उत्तर प्रदेश पुलिस और आगरा पुलिस (Agra Police) की ओर से इस वीडियो पर अभी कोई भी टिप्पणी नहीं की गई है।

यूजर्स का फूटा गुस्सा

बताया गया है कि आगरा के सेवला जाट का बताया जा रहा है, जिसमें आपने देखा कि कैसे एक वकील एक मृतक वृद्धा से उनकी संपतियां लेने के लिए उनके शव से अंगूठा लगवा रहा है। बताया गया है कि वीडियो देखकर यूजर्स ने इन अमानवीय लोगों का सामाजिक बहिष्कार (Social Exclusion) करने की बात कही है और वहीं कई यूजर्स ने इस तथकथित वकील का लाइसेंस रद्द किए जाने की बात कही है। (इनपुट/गूगल)

Uttar Pradesh

अंधकार में दिख रही उम्मीद की किरण

पिछले डेढ़ दशक में देश व प्रदेश में हुईं कई जघन्य घटनाएं, फिर भी कंट्रोल में है क्राइम कोलकाता कांड ने फिर खोली पोल ए अहमद सौदागर लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों की सरकार और पुलिस महकमा कानून-व्यवस्था को लेकर सब-कुछ कंट्रोल में होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन उनके यहां दर्ज आंकड़े ही […]

Read More
Uttar Pradesh

कारागार मंत्री ने नोएडा जेल की महिला बंदियों से बंधवाई राखी

गौतमबुद्ध जिला जेल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन मुलाकातियों की व्यवस्थाओं पर जेल मंत्री ने व्यक्त किया संतोष लखनऊ/नोएडा। प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के दिन गौतमबुद्ध नगर जेल पहुंचकर महिला बंदियों से रक्षा सूत्र बंधवाया। मंत्री को अपने बीच पाकर महिला कैदी काफी प्रफुल्लित नजर आई। इस दौरान जेल […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP Uttar Pradesh

नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी कार्यवाही

परिक्षेत्र के बजाए DIG जेल मुख्यालय को मिला स्पष्टीकरण! जेल मुख्यालय के दो बाबुओं के निलंबन का मामला लखनऊ। पत्रावली में लापरवाही बरतने के आरोप में दो बाबुओं के निलंबन के मामले में DIG  जेल मुख्यालय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिले पर डीआईजी मुख्यालय के खिलाफ […]

Read More