डॉ दिनेश शर्मा ने किया भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान

लखनऊ। पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने गोमती नगर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा के सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने स्थानिय निकाय चुनाव को महायज्ञ बताते हुए लोगों से कमल वाला बटन दबाकर इस चूनावी महायज्ञ में आहुति देने की अपील की। कहा कि इस प्रकार दी गई। एक आहुति जाति  साम्प्रदाय और बंटवारे की राजनीति करने वाली कांग्रेसी, सपाई और बसपाई मानसिकता का सफाया कर देगी। कार्यकर्ताओं को पूर्ण मनोयोग से कार्य कर भाजपा के प्रत्याशियों को बडी जीत दिलानी होगी।

उन्होंने कहा कि विकास की रफ्तार को गति देने के लिए नगर निकायों में भी भाजपा की जीत आवश्यक है। इससे निकायों व सरकार के बीच बेहतर तालमेल होगा जो जनसुविधाओं के विकास के लिए उत्प्रेरक का कार्य करेगा। जनता  की दैनिक समस्याओं के निराकरण के लिए भी एक अच्छी पार्टी के प्रतिनिधि का चुनाव जरूरी है। वर्तमान सरकार ने देश की कमान संभालते ही महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा के लिए हर घर में शौचालय का निर्माण , महिलाओं को धुएं से होने वाली बीमारी से बचाने के लिए  हर घर में गैस का कनैक्शन पहुचाने की व्यवस्था तथा बीमारी की स्थिति में 5 लाख तक के उपचार की गारन्टी की व्यवस्था  की है।  मुख्यमंत्री योगी के आने के बाद माफियाओं का सफाया हो गया है क्योंकि मुख्यमंत्री ने जाति साम्प्रदाय की बात नहीं की बल्कि विकास के लिए काम किया है।

मोदी-योगी सरकार के कार्य बिना किसी बाधा के जनता तक पहुचे व लोगों का जीवन बेहतर हो इसके लिए देश व राज्य में भाजपा की सरकार के साथ ही नगरीय निकायों में भी भाजपा का होना जरूरी है। प्रदेश में मोदी योगी सरकारों के कार्यों का नतीजा है कि आज यूपी की छवि ही बदल गई है। आज निवेशक यूपी में निवेश के लिए आतुर है। विशाल खंड एक की जनसभा में डॉ दिनेश शर्मा ने मालती यादव को विजयी बनाने की अपील की। समाज सेवी राकेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा साबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की भावना से कार्य करती है। तीव्र विकास के लिए ट्रिपल इंजन सरकार का होना आवश्यक है। निवर्तमान पार्षद रामकृष्ण यादव ने भी सभा को संबोधित किया।

Raj Dharm UP

पर्चियां भेजकर जेलों से अफसर मंगा रहे बांसमती चावल!

खानपान की वस्तुओं के साथ मंगाई जा रही महंगी विलासिता की वस्तुएं आईजी जेल से हुई शिकायत से हुआ मामले का खुलासा राकेश यादव लखनऊ। कारागार मुख्यालय के उच्चाधिकारी जेल की सब्जी और दूध के साथ अब घरों के लिए होम एप्लायंस के साथ विलासिता की अन्य सामग्री भी मंगाने लगे हैं। इस गड़बड़ झाले […]

Read More
Raj Dharm UP

मुख्यमंत्री के मंसूबों पर पानी फेर रहे नौकरशाह!

गृह सचिव का आदेश के बाद भी प्रमुख सचिव कारागार ने नहीं की कोई कार्यवाही शासन-मुख्यालय ने दबाई 12 जेल अधीक्षकों के निलंबन की फाइल दंडित करने के बजाए शासन ने दी दोषियों को प्राइज पोस्टिंग राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश के नौकरशाह मुख्यमंत्री के मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं। उच्च स्तर के निर्देश पर […]

Read More
Raj Dharm UP

निलंबित होने वाले अफसर को प्रमोशन देने की तैयारी!

चहेतों को बचाने में जेल के आला अफसरों को हासिल महारत शासन की रिपोर्ट के बाद भी नहीं की गई कोई कार्यवाही लखनऊ। शासन में बैठे कारागार विभाग के आला अफसरों को चहेते अफसरों को बचाने महारत हासिल है। यह बात सुनने और पढ़ने में भले ही अटपटी लगे लेकिन दस्तावेज इस सच की पुष्टि […]

Read More