महिला की बेरहमी से हत्या

  • बंथरा क्षेत्र के अमावा जंगल में मिला शव
  • किसी धारदार हथियार से वार करने के मिले निशान
  • दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका

ए अहमद सौदागर


लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ में नौ साल के भीतर हुए संगीन वारदात के बाद भले ही महिलाओं के लिए कानून ने नया रूप ले लिया है, लेकिन राजधानी में सोमवार को ऐसे ही एक दुस्साहसिक कांड ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। बंथरा क्षेत्र में जब पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चुस्त-दुरुस्त होने का दावा कर रही थी कि इसी थानाक्षेत्र के अमावा जंगल में दरिंदगी की हर हद पार कर दी गई। वहां एक महिला की ख़ून से लथपथ लाश पड़ी मिली। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं, इससे आशंका जताई जा रही कि कातिलों ने किसी धारदार हथियार से कत्ल कर शव को यहां फेंक कर भाग निकले। महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता।
महिला कहां की रहने वाली है पुलिस इसके बारे में जानकारी एकत्र कर रही है।

पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बंथरा थानाक्षेत्र के अमावा जंगल में सोमवार को एक महिला का शव मिलने की सूचना से सनसनी फ़ैल गई। महिला का खून से सना शव पड़ा था। महिला ने लाल रंग की कुर्ती और ग्रे कलर का पायजामा पहन रखी थी। जंगल में जानवर चराने के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मौके पर पहुंची। पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि महिला की हत्या किसने और क्यों की। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Central UP

महाराजा अग्रसेन जयंती पर तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, महिलाओं-बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

लखनऊ। अग्रवाल सभा की ओर से तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती पर राजधानी के अग्रवाल शिक्षण संस्थानों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। इसी क्रम में रविवार सुबह स्पधाओं के पहले चरण में अग्रवाल शिक्षण संस्थान परिसर मोतीनगर लखनऊ में खेलकूद की विविध प्रतियोगिता आयोजन किया गया जिसमें म्यूजिकल चेयर, टेबल टेनिस, बैडमिन्टन, कैरम […]

Read More
Central UP

राष्ट्रीय पुस्तक मेला : पाठक चाह रहे किताबों से खोलना अध्यात्म के द्वार

सत्य-असत्य, न्याय पथ, अबके बिछुड़ा फिर न मिलेंगे जैसी पुस्तकों का हुआ विमोचन लखनऊ। अगर आप जागरूक हैं तो हर चीज आध्यात्मिक है और अगर जागरूक नहीं, तो सब कुछ भौतिक है। ऐसा ही कुछ फलसफा यहां बलरामपुर गार्डन में चल रहे इक्कीसवें राष्ट्रीय पुस्तक मेले में आने वाले पुस्तक प्रेमियों का भी माना जा […]

Read More
Central UP

जल जीवन मिशन की स्टाल देख मंत्रमुग्ध हुए सीएम

नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो का आकर्षण बना “हर घर जल” गांव लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जल जीवन मिशन के स्टाल पर प्रदर्शित “हर घर जल गांव” मॉडल उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए भी आकर्षण का केन्द्र बन गया। इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन समारोह के बाद अलग-अलग […]

Read More