बुधवार  के दिन इन राशियों का मिल रहा है प्रेम-प्रसंग में सफलता

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

मेष : बजट का ध्यान रखें। आज खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें और संयम से काम लें। यात्रा सामान्य लाभप्रद रहेगी। आज का दिन लाभकारी रहेगा।

वृषभ : आज का दिन आपके लिए शुभ है। कोई रुका हुआ कार्य जो आपका नहीं बन पा रहा हो, आज उसे पूरा करने का प्रयास करें सफल होंगे। आनंदित रहेंगे। अपने कार्यकौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।

मिथुन : दिन कुल मिलाकर अनुकूल है। कल जो आपका कार्य नहीं बना, वह आज बनने की संभावना है, कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी से वाद-विवाद होने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है।

कर्क : आज यात्रा का योग बना हुआ है। भाग्य का साथ मिलेगा। दिन शुभ और उन्नतिदायक है। बिगड़े कार्य बनने लगेंगे। आपकी धार्मिक रुचि बढ़ेगी, समाज में मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज का दिन आपके लिए लाभकारक है।

कबाड़ को जल्दी करें घर से बाहर वरना हो जाएगा आपका कबाड़ा

सिंह : आज अपनी प्रिय वस्तु, मोबाइल आदि का ध्यान रखें, लापरवाही के कारण कोई चीज गुम हो सकती है, गुप्त शत्रु आज हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में संयम से काम लेना होगा।

कन्या : प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो दिन इस काम के लिए अच्छा है, सफलता मिलेगी। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं।

तुला : आज का दिन धनदायक और आनंददायक है। शत्रुओं और विरोधियों का प्रभाव कम होगा। भाग्य प्रबल रहेगा, आय के नए साधन बनेंगे। प्रयास के अनुरूप सफलता मिलेगी। आज किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा।

वृश्चिक : आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नई योजनाएं लाभ देंगी, मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। प्रेम प्रसंग में सफलता और आनंद प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद से संबंधित विवाद में हानि हो सकती है।

कैसे पहचानें कि दैवीय शक्ति आपकी मदद कर रही है?

धनु : क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। मन आज बेचैन हो सकता है, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। खान-पान और वाणी पर संयम रखना जरूरी है। आर्थिक उन्नति के बहुत सारे अवसर आपको मिलते रहेंगे।

मकर : आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, मनोबल बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है, शुभ दिन है। आपके किसी भरोसेमंद व्यक्ति से लाभ मिल सकता है, संपर्क बनाकर रखें। आज ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

कुम्भ : कहीं से रुके धन की प्राप्ति होगी। शेयर आदि में भी धन का निवेश आज लाभदायक रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में दिन अनुकूल रहेगा। पुराने मित्र से आज मुलाकात होगी। भौतिक सुख के साधनों की वृद्धि होगी।

मीन :  आप अपने प्रयास से काम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का विचार हो सकता है। मनोरंजन कार्यों पर खर्च हो सकता है। कुल मिलाकर महीने का पहला दिन अच्छा गुजरेगा।

Astrology

मेष, वृष, धनु और मकर राशियों के लिए शुभ है शनिवार सात सितम्बर, जानें आज का पंचांग

आज का राशिफल व पंचांग- 07  सितंबर, 2024, शनिवार राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 7 सितंबर 2024 : गणेश चतुर्थी आज। 7 सितंबर 2024 : जयपुर स्थित मोती डूंगरी गणेश जी का मेला आज से होगा शुरू। 7 सितंबर 2024 : श्वेताम्बर जैन समाज का पर्युषण पर्व का समापन […]

Read More
Astrology

कई राशियों को शुभ फल दे रहे हैं सितारे, जानें आज का राशिफल

राजेन्द्र गुप्ता,ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज का राशिफल व पंचांग- 24 अगस्त, 2024, शनिवार आज और कल का दिन खास 24 अगस्त 2024 : उब छठ का व्रत आज। 24 अगस्त 2024 : बलदेव जयंती आज। 25 अगस्त 2024 : सिन्धी समाज कल मनायेगा थदडी पर्व। 25 अगस्त 2024 : मुस्लिम समुदाय कल मनायेगा चेहल्लुम आज […]

Read More
Astrology

कर्क, कन्या, तुला और मीन के लिए शुभ है आज का दिन, जानिए…

आज का राशिफल व पंचांग- 20 अगस्त, 2024, मंगलवार  राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 20 अगस्त 2024 : गोगामेडी मेला आज। 20 अगस्त 2024 : राजीव गाँधी जयंती आज। 20 अगस्त 2024 : अशून्य शयन व्रत आज होंगे पूर्ण। 21 अगस्त 2024 : विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस कल। आज […]

Read More