राजवीर देओल और पलोमा की फिल्म दोनों का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। राजवीर देओल और पलोमा ढ़िल्लो की आने वाली फिल्म दोनों का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म दोनों राजश्री प्रोडक्शन ने जियो सिनेमा के साथ मिलकर बनाई हैं। इस फिल्म का निर्देशन अवनीश एस. बड़जात्या ने किया है। फिल्म दोनो से सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में राजवीर देओल के अपोजिट मुख्य भूमिका में बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा नजर आएंगी।

उनकी भी ये डेब्यू फिल्म ही है। फिल्म दोनों का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। राजवीर के किरदार को ट्रेलर में काफी शर्मीले स्वभाव का दिखाया गया है, जिसे अपनी बेस्ट फ्रेंड से प्यार है, लेकिन वह उससे अपने मन की बात कहने से हिचकिचाता है। जब राजवीर की दोस्त उन्हें शादी में इनवाइट करती हैं, तो वहीं उनकी मुलाकात पालोमा से होती है, जिनका छह साल का रिश्ता टूटा होता है।

दो टूटे दिल आपस में कैसे करीब आते हैं, यहीं से ‘दोनों’ की कहानी आगे बढ़ती है। राजश्री प्रोडक्शंस (पी) लिमिटेड जियो स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत दोनों को कमल कुमार बड़जात्या, राजकुमार बड़जात्या, अजीत कुमार बड़जात्या और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के लिए क्रिएटिव प्रोडक्शन का नेतृत्व सूरज आर. बड़जात्या कर रहे हैं। (वार्ता)

Entertainment

IC184: काठमांडू से कांधार @1999

इब्राहिम, शाहिद और अख्तर को भोला और शंकर बना दिया? संजय तिवारी कांधार विमान अपहरण कांड कोई युगों की बात नहीं है। सब पब्लिक डोमेन में है लेकिन भारत के कुछ फिल्मकार सच्चाई दिखाने के चक्कर में कहीं और के इशारे पर जो तथ्य परोस रहे हैं उससे चिंता होती है। 1999 में यह अपहरण […]

Read More
Entertainment

हिट मशीन खेसारी की फ़िल्म को यूथ स्टार विमल की फ़िल्म हमार बड़की माई ने TRP में पछाड़ा

मुम्बई। भोजपुरी सिनेमा जगत में ऐसे सिंगर व फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फ़िल्म रंग दे बसंती को विमल पांडेय अभिनीत फिल्म हमार बड़की माई ने 15 अगस्त को जी बाइस्कोप चैनल पर री वर्ल्ड वाइड प्रीमियर में TRP को पिछेड के रख दिया है। आने वाले समय मे विमल पांडेय क्या खेसारी […]

Read More
Entertainment

परम्परा और प्रतिष्ठा के साथ रोमांस और हास्य का तड़का लेकर आई है चिंटू की दुल्हनिया!

नया लुक संवाददाता भोजपुरी फ़िल्म चिंटू की दुल्हनिया का ट्रेलर लॉन्च हो गया। इस ट्रेलर में आज भोजपुरी सिनेमा में एक अलग प्रयोग होता दिखाई दिया है। निर्माता-निर्देशक ने इस फ़िल्म से एक नई शुरुआत करने की कोशिश की है, जिससे लार्जर दैन लाईफ लगने के साथ ही पारिवारिक मूल्यों को समेटती हुई नज़र आती […]

Read More