भारत का वसुधैव कुटुम्बकम

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

G20 सम्मेलन में भारतीय चिंतन का उद्घोष हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संगठन को वसुधैव कुटुम्बकम का ध्येय वाक्य प्रदान किया। दुनिया की किसी सभ्यता संस्कृति वसुधा को कुटुम्ब मानने का विचार नहीं रहा। इसकी उचित अभिव्यक्ति भारत संबोधन से ही सम्भव है।  G20 बैठक के लिए राष्ट्रपति भवन के आमन्त्रण में प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखना सर्वथा उचित था। G20 सदस्य देशों में वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व की लगभग दो तिहाई आबादी है। ऐसे में भारत नाम पर विवाद की आवश्यकता नहीं थी। भारतीय विरासत संस्कृति का उद्घोष इसी के माध्यम से किया जा सकता है। विपक्ष ने इसे अनावश्यक रूप से मुद्दा बना दिया। उसके अनुसार सरकार ने उसके गठबंधन से घबड़ा कर यह किया है। विपक्षी गठबंधन ने तुकबन्दी के द्वारा I.N.D.I.A नाम धारण किया है। जबकि सत्ता पक्ष को इससे घबड़ाने की आवश्यकता ही नहीं है। I.N.D.I.A के सदस्य दल ही इसको विवादित बना रहे हैं।

मुंबई में विपक्षी इंडिया की बैठक में जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया थीम तय की गई थी। इसके पहले राहुल गांधी ने मोहब्बत की दुकान शुरू की थी। लेकिन गठबंधन के कई दलों का आचरण विभाजनकारी है। इसमें श्रीरामचरित मानस पर हमला बोला जाता है। हिन्दू धर्म को धोखा बताया जाता है। सनातन धर्म के समूल उन्मूलन का आतंकी ऐलान किया जाता है। इं।डि।या की थीम है जुड़ेगा भारत। इसके घटक ही बहुसंख्यकों को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। हिन्दुओं के उन्मूलन नाम से सम्मेलन आयोजित किए जाते हैं। UPA ही I.N.D.I.A का मुखौटा लगा कर सामने है। UPA घोटालों और तुष्टीकरण में  बदनाम हुआ था।वही लोग I.N.D.I.A  में हैं। इसके दिग्गज नेता ही हिन्दुओं के प्रति नफरत की दुकान सजाये बैठे हैं।

Raj Dharm UP

मंत्री के सामने गेंहूं बेचकर सामने ही डिजिटल भुगतान पाकर खिल उठे किसानों के चेहरे

मोहनलालगंज मंडी में केंद्रीय मंत्री ने किसानों से की सीधी बातचीत योगी से मुलाकात के बाद पीएम सूर्य योजना की तारीफ करने से भी नहीं चूके नया लुक संवाददाता लखनऊ। राजधानी पहुंचे केंद्रीय खाद्य, उपभोक्ता मामले एंव सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी ने मोहनलालगंज मंडी का दौरा किया। वहां मंत्री ने गेहूं खरीद प्रक्रिया देखने […]

Read More
Raj Dharm UP

SGPGI इलाके में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली से लंगड़ा हुआ एक लाख का इनामी लुटेरा

इससे पहले चार बदमाशों को दबोच चुकी है पुलिस, अबकी बार हुई मुठभेड़ विकासनगर क्षेत्र सर्राफा कारोबारी के मुनीम से छह लाख रुपए की हुई थी लूट ए अहमद सौदागर लखनऊ। SGPGI थाना क्षेत्र में बुधवार शाम किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे बदमाशों और एसटीएफ के बीच  मुठभेड़ हो गई। पुलिस की […]

Read More
Raj Dharm UP

एक बार फिर खुली कानून-व्यवस्था की पोलः खबर पढ़कर फट जाएगा कलेजा

सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग कर विरोधी पक्ष के तीन सगे भाइयों को भून डाला मामूली विवाद में हुआ खौफनाक मंजर एक ही परिवार मे तीन लोगों की हत्या से दहला जनपद फतेहपुर अखरी गांव में हुई घटना का मामला, पुलिस मौके पर ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के फतेहपुर जिले में फतेहपुर के हथगांव थाना क्षेत्र […]

Read More