AFC अंडर-17 महिला एशियाई क्वालिफिकेशन के लिए प्रिया पीवी ने किया टीम का एलान

नई दिल्ली। भारतीय महिला फुटबॉल मुख्य कोच प्रिया पीवी ने इंडोनिशया 2024 के एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) अंडर-17 महिला एशियाई क्वालिफिकेशन राउंड-दो के लिए अपनी 23 सदस्यीय टीम का एलान किया। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने शुक्रवार को कहा कि यह टूर्नामेंट थाईलैंड के बुरिरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस साल अप्रैल में भारतीय महिला अंडर-17 टीम ने अपने पहले राउंड ग्रुप में शीर्ष पर रहकर और पहली बार AFC अंडर-17 महिला एशियाई कप क्वालीफायर के राउंड-दो में जगह पक्की की थी।

भारत को ग्रुप ए में कोरिया गणराज्य, IR ईरान और मेजबान थाईलैंड के साथ रखा गया है। शीर्ष दो टीमें अप्रैल 2024 में इंडोनेशिया में होने वाले अंतिम टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की करेंगी। भारतीय महिला टीम के 23 खिलाडियों के नाम अनिशा ओरांव, खुशी कुमारी, खंबी चानू सारंगथेम, हीना खातून, विक्षित बारा, थोइबिसाना चानू तोइजाम, अखिला राजन, आर्या अनिलकुमार, सोनिबिया देवी इरोम, ललिता बोयपाई, मेनका देवी लौरेम्बम, जूही सिंह, बबीता कुमारी, शिलजी शाजी, शिवानी टोप्पो, सिबानी देवी नोंगमेइकापम, सिंडी रेमरूअटपुई कोलनी, रेमी थोकचोम, सुलंजना राउल, अंजू चानू कायेनपाइबम, खुशबू काशीराम सरोज, पूजा और प्रिया छेत्री हैं। मुख्य कोच प्रिया पीवी है।

AFC अंडर-17 महिला एशियाई कप क्वालीफायर राउंड-दो में भारत का पहला मैच 19 सितंबर को कोरिया गणराज्य से भारतीय समयानुसार तीन बजे होगा। इसके बाद दूसरा मैच 21 सितंबर को थाईलैंड से शाम सात बजे और तीसरा मैच 23 सितंबर को आईआर ईरान से अपराह्न तीन बजे होगा। ये तीनों मैच थाइलैंड के बुरिरम स्टेडियम में खेले जाएंगे। (वार्ता)

Sports

ऑनलाइन लूडो जान-माल दोनों के लिये खतरनाक

अजय कुमार 12 दिसंबर 2024 लखनऊ में 18 वर्षीय छात्र अनुज ने ऑनलाइन गेम लूडो में बीस हजार रुपये हारने के बाद आत्महत्या कर ली।कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। 09 अक्टूबर 2024 को यूपी के हाथरस में पिता सुखबीर सिंह द्वारा बेटे आकाश को ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर नाराज […]

Read More
Sports

रिजवान और सलमान की जुगलबंदी से दक्षिण अफ्रीका पस्त,पाक छह विकेट से जीता

कराची। मोहम्मद रिजवान 122 नाबाद और आगा सलमान 134 के बीच तीसरे विकेट के लिये 260 रनों की रिकार्ड साझीदारी की बदौलत पाकिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृखंला के एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 352 रन बनाये […]

Read More
Sports

चैंपियंस ट्राफी से पहले भारत ने किया इंग्लैंड का सफाया

अहमदाबाद। शुबमन गिल 112 और श्रेयस अय्यर 78  की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के कातिलाना अंदाज की बदौलत भारत ने बुधवार को यहां श्रृखंला के तीसरे और अंतिम एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को 142 रन से रौंद कर 19 फरवरी से शुरु होने वाली चैंपियंस ट्राफी के लिये अपने मजबूत इरादों का इजहार […]

Read More