भारत में हाई ब्लड प्रेशर की रोकथाम से टाली जा सकती हैं 46 लाख मौतें : WHO

लखनऊ। हाई ब्लड प्रेशर पर WHO  द्वारा जारी की गई पहली रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में 30 से 79 उम्र वर्ग की करीब 30 फीसदी आबादी यानी करीब 18.83 करोड़ लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर भारत की उच्च रक्तचाप से ग्रस्त आधी आबादी अपने रक्तचाप को नियंत्रित कर ले तो 2040 तक भारत में कम से कम 46 लाख मौतों को रोका जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार भारत में उच्च रक्तचाप से पीड़ित केवल 37 प्रतिशत लोग ही जांच करवाते और जानते हैं कि वे उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं। इनमें से भी केवल 30 प्रतिशत ही उपचार लेते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान में, देश में उच्च रक्तचाप से पीड़ित केवल 15 प्रतिशत लोगों में ही यह नियंत्रण में है। रिपोर्ट की मानें तो, देश में दिल का दौरा जैसी हृदय संबंधी बीमारियों के कारण होने वाली आधी से अधिक मौतों (52 प्रतिशत) का कारण उच्च रक्तचाप हो सकता है। (BNE)

International

घुसपैठियों के लिए आसान लांचिंग पैड नेपाल बॉर्डर के मदरसे

संजय सक्सेना लखनऊ। पड़ोसी राज्य नेपाल, भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।वैसे तो नेपाल के भारत से हमेशा प्रगाण संबंध रहे हैं,लेकिन पिछले कुछ वर्षो में चीन की भी दखलंदाजी वहां बढ़ी है। चीन के कई प्रोजेक्ट नेपाल में चल रहे हैं। भौगालिक रूप से देखा जाये तो चीन और […]

Read More
International

12 हजार 500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

अजय कुमार अमेरिका की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेस ने विज्ञान की दुनिया में ऐसा प्रयोग कर दिखाया है, जो अब तक सिर्फ कल्पना का विषय माना जाता था। कंपनी का दावा है कि उसने करीब 12,500 साल पहले विलुप्त हो चुकी डायर वुल्फ प्रजाति को वापस धरती पर लाने में सफलता हासिल कर ली है। […]

Read More
International

अफगानिस्तान में 500 से अधिक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा भारत

न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को बताया कि भारत का व्यापक दृष्टिकोण अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करना और संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के तहत एक अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाना है। भारत ने यह भी कहा कि हमारी विकास साझेदारी में अफगानिस्तान के सभी प्रांतों में फैली 500 से अधिक परियोजनाएं […]

Read More