BJP ने दूसरी सूची में पश्चिम निमाड़ क्षेत्र से तीन उम्मीदवार किए घोषित

बड़वानी/खरगोन। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विधानसभा चुनाव के लिए आज रात घोषित अपनी 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में पश्चिम निमाड़ के बड़वानी जिले से दो और खरगोन जिले से एक उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने बड़वानी जिले के राजपुर (अनुसूचित जनजाति) क्षेत्र से फिर से अंतर सिंह पटेल को मैदान में उतारा है। अंतर सिंह पटेल मध्यप्रदेश में मंत्री रहे देवी सिंह पटेल के पुत्र हैं। वे बड़वानी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे हैं। अंतर सिंह पटेल (49) पिछले चुनाव में पूर्व गृह मंत्री तथा वर्तमान कांग्रेस विधायक बाला बच्चन से मामूली अंतर 932 वोट से हार गए थे। मामूली अंतर से हारने और क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने की वजह से ही उन्हें फिर से टिकट देने की वजह माना जा रहा है। इस घोषणा के बाद राजपुर में जश्न का माहौल है।

इसी तरह से इस सूची में बड़वानी जिले के पानसेमल (अनुसूचित जनजाति) से श्याम बरडे को उम्मीदवार बनाया गया है। क्षेत्र में 10 वर्षों से लगातार सक्रिय श्याम बरडे की पत्नी जिला पंचायत बड़वानी की सदस्य रही हैं। श्याम बरडे भी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री हैं। इसी तरह खरगोन जिले से भीकनगांव अनुसूचित जनजाति क्षेत्र से नंदा ब्राह्मणे को टिकट दिया गया है। नंदा ब्राह्मणे 2013 में विधानसभा चुनाव लड़ी थीं, लेकिन बेहद कम अंतर से हार गई थीं। वह BJP में जिला महामंत्री के पद पर भी रहीं। भीकनगांव का प्रतिनिधित्व वर्तमान में कांग्रेस की झूमा सोलंकी कर रही हैं।(वार्ता)

Chhattisgarh

टोलाघाट संगम का शिव मंदिर सामाजिक समरसता का केंद्र

हेमंत कश्यप/ जगदलपुर “छत्तीसगढ़ का एक गढ़ है पाटन। यहां से महज छह किमी की दूरी पर खारुन नदी व सोनपुर नाला के संगम पर स्थित है 36 साल पुराना शिव मंदिर। यह स्थल सामाजिक समरसता के संगम के साथ-साथ बेहतर पिकनिक स्पॉट और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए चर्चित हो चुका है। 74 फीट ऊंचे […]

Read More
Chhattisgarh

कहां गए बस्तर के हजारों वन्य जीव

हेमंत कश्यप जगदलपुर। जो बस्तर अपने वनांचल और वन्यजीवों के लिए देश में विख्यात रहा है। आज यहां वन्यजीव नजर नहीं आते। वन्य प्राणियों की गणना 6 वर्षों से नहीं हो रही है, इसलिए विभाग को भी नहीं मालूम कि बस्तर संभाग में कितने वन्य जीव हैं? बस्तर संभाग का क्षेत्रफल केरल राज्य से बड़ा […]

Read More
Madhya Pradesh

सड़क फिर बनी काल, इंदौर में भीषण हादसा, आठ की मौत

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एसयूवी सवार आठ लोगों की मौत हो गई। इंदौर ग्रामीण उप पुलिस अधीक्षक उमाकांत चौधरी ने बताया कि इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर कल देर रात एक भीषण सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर बेटमा थाना क्षेत्र में धार […]

Read More