वियतनाम में बाढ़ के कारण नौ लोगों की मौत

हनोई। वियतनाम के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में 26 सितंबर से 28 सितंबर तक आई बाढ़ में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता है और 10 अन्य घायल हुए हैं। प्राकृतिक आपदा रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय संचालन समिति ने शनिवार को यह जानकारी दी।

समिति ने बताया कि भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने घरों, सड़कों, धान और अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। साथ ही मुर्गियां और मवेशी भी मारे गए। सामान्य सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार इस वर्ष के पहले नौ महीनों में देश में प्राकृतिक आपदाओं (मुख्य रूप से बाढ़ और भूस्खलन) में 98 लोग मारे गए या लापता हो गए और 103 अन्य घायल हुए हैं। (वार्ता)

International

भारत का एनडीसी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा श्रीलंका, रक्षा अधिकारियों से मुलाकात

कोलंबो। भारत के राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (NDC) का एक प्रतिनिधिमंडल 64वें रणनीतिक पड़ोस अध्ययन दौरे के तहत श्रीलंका पहुंचा है। एनडीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के समूह ने श्रीलंका के प्रमुख रक्षा अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच मजबूत रक्षा संबंधों को और आगे लेकर जाने पर जोर दिया। अपनी […]

Read More
International

नेपाल में जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को भारतीय कंपनी देगी 140 करोड़ का मुआवजा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू नेपाल l नेपाल के संखुवासभा में बनने जा रही 669 मेगावाट क्षमता की लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना से प्रभावित होने वाले 268 परिवारों को करीब 140 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए नेपाल सरकार, राज्य सरकार और स्थानीय निकाय के साथ भारतीय कंपनी सतलज जल विद्युत निगम समन्वय का काम […]

Read More
International

नेपाल में हुई बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 19 हुई

घटना की पूरी जानकारी के लिए एसडीएम के नेतृत्व में नौतनवां तहसील के अधिकारी नेपाल रवाना उमेश चन्द्र त्रिपाठी भैरहवा नेपाल! भारतीय पर्यटकों को ले जा रही भारतीय नंबर प्लेट वाली बस के तनहु में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 19 तक पहुंच गई है। नेपाल पुलिस राजमार्ग सुरक्षा और यातायात प्रबंधन कार्यालय […]

Read More