जनपद देवरिया में छह हत्याकांड : ज़मीन से ज्यादा वर्चस्व की जंग

  • एक ही परिवार की पांच हत्याओं से दहला क्षेत्र

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र फतेहपुर स्थित लेहड़ा टोले में प्रेम यादव व सत्यप्रकाश दुबे, पत्नी किरण दुबे, बेटी सलोनी दुबे, नंदिनी दुबे व गांधी दुबे गोलियों से भूनकर हत्या की वजह जमीन विवाद के चलते वर्चस्व की जंग बताई जा रही है। ज़मीन पर कब्जे का झगड़ा महज़ बहाना था। दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से रंजिश चली आ रही थी। सोमवार सुबह करीब आठ बजे पहले सत्यप्रकाश दुबे और प्रेम यादव के बीच कहासुनी हुई और बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष एक-दूसरे का खून बहाने पर अमादा हो गए। यही हुआ एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष प्रेम यादव के ऊपर जानलेवा हमला कर मौत की नींद सुला दिया। प्रेम यादव की मौत होते ही उनके परिजन व समर्थकों का ग़ुस्सा फूट पड़ा और सत्यप्रकाश दुबे के घर पर धावा बोल दिया। प्रेम यादव के समर्थकों ने सत्यप्रकाश दुबे, पत्नी किरण दुबे, बेटी सलोनी दुबे, नंदिनी दुबे, व बेटे गांधी दुबे के ऊपर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर मौत की नींद सुला दिया। इस मामले प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने कहा कि जांच-पड़ताल के बाद सामने आया है कि सत्यप्रकाश दुबे के भाई साधू दुबे ने जमीन का अपना हिस्सा कुछ साल पहले प्रेम यादव के हाथों बेच दिया था, जिसको लेकर सत्यप्रकाश और प्रेम यादव के बीच रंजिश चली आ रही थी।

,,, स्थानीय लोगों के ललकारने के बाद भागे हमलावर,,,

बताया जा रहा है कि सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिजनों के ऊपर बरस रही गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने बदमाशों को पकड़ने के लिए ललकारते हुए आगे बढ़ कि असलहों से लैस बदमाश हवा में फायरिंग झोंकते हुए भाग निकले। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले सत्यप्रकाश दुबे के सीने में गोलियों की बौछार की। उनकी चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद उनकी पत्नी व बच्चे दौड़े कि बदमाशों ने उनके ऊपर गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया। बताया जा रहा है कि खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर तबाही का मंजर था।
सामने खून से लथपथ पांच लोग जमीन पर पड़े थे।

,,, शिकायत पर संजीदा होती पुलिस तो न होती वारदात,,,,

महीना-दो महीना नहीं, बल्कि कई सालों से जमीन को लेकर सत्यप्रकाश दुबे और प्रेम यादव के बीच रंजिश चली आ रही थी और कई बार मामला स्थानीय पुलिस के पास भी पहुंचा होगा, नतीजतन ताबड़तोड़ फायरिंग करने और धारदार हथियार से हमला करने वाले हमलावरों का हौसला स्थानीय पुलिस की हीला-हवाली ने बढ़ा दिया और चली गई छह लोगों की जान।

Purvanchal

नहीं रहे नर्रे बुजुर्ग के शिवदयाल चंद, मुम्बई के टाटा अस्पताल में ली अंतिम सांस

राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित चंद कस्टम कमिश्नर समेत कई पदों पर कर चुके थे कार्य एयर कारगो से वाराणसी पहुंचेगा इनका पार्थिव शरीर, मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम संस्कार नया लुक संवाददाता लखनऊ। वो गांव की शान थे। गांव का कोई ऐसा शख्स नहीं, जो उनकी बात न मानता रहा हो। यूँ कहें कि जब […]

Read More
Purvanchal

सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और गौरवशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है होली : चंद्र भूषण

खंड शिक्षा अधिकारी संग छात्रों ने मनाया रंगों का त्योहार कंपोजिट विद्यालय भिटौली में मनाया गया होलीकोत्सव महराजगंज। जिले के घुघली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भिटौली में बुधवार को होलीकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय के छात्र- छात्राओं, शिक्षकों और बीईओ चंद्र भूषण पाण्डेय ने एक साथ मिलकर होली के रंगों में […]

Read More
Purvanchal

दुखद खबरः परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी बोलेरो पलटी तीन की मौत 11 घायल

नया लुक संवाददाता महराजगंज। फरेंदा-धानी मार्ग पर ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास छात्राओं से भरी एक बोलेरो का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को […]

Read More