दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोप में स्वयंभू उपदेशक को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस ने दो महिला भक्तों की शिकायतों पर एक स्वयंभू धार्मिक उपदेशक को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। द्वारका के पुलिस उपाधीक्षक हर्ष एम वर्धन ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक दो महिलाओं द्वारा आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान विनोद कश्यप (33) के रूप में हुई है, जो राष्ट्रीय राजधानी के काकरोला इलाके में माता मसानी चौकी दरबार चला रहा था और उसके नाम पर एक यूट्यूब चैनल भी है। आरोपी पर दोनों मामलों में यह आरोप लगाया गया है कि उसने महिला भक्तों को उनकी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए उनकी मदद करने के लिए बुलाया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दो महिलाओं ने आरोपी कश्यप के खिलाफ लिखित शिकायत लेकर द्वारका जिला पुलिस के पास पहुंचीं। उन्होंने आरोपी पर उनकी सभी समस्याओं को हल करने के वादे के साथ उन्हें फुसलाने और बाद में उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। आरोपी ने दोनों महिलाओं को धमकी भी दी थी। (वार्ता)

Delhi

1984 सिख दंगा मामला : इन दो सिखों की हत्या में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार को दिल्ली की एक अदालत ने सिख विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार इलाके में दो लोगों की हत्या के मामले में बुधवार को दोषी करार दिया। मामला एक नवंबर 1984 को जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से संबंधित है। विशेष न्यायाधीश कावेरी […]

Read More
Delhi

आतिशी का फ़्लाइंग किस और कमरिया लपालप

दयानंद पांडेय आतिशी जब दिल्ली की घोषित खड़ाऊं मुख्य मंत्री बनी थीं तब मुख्य मंत्री कार्यालय में जिस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल बैठते थे तब उस पर नहीं बैठीं। क्या तो इस कुर्सी पर अरविंद जी ही बैठेंगे। दूसरी कुर्सी लगा कर बैठीं। मेज वही थी। ऐसी बात तो पतिव्रता राबड़ी यादव ने भी बिहार […]

Read More
Delhi homeslider

दो टूक :  शराब शीशमहल और ‘जहरीली’ यमुना ने डुबोयी केजरीवाल की नैया?

राजेश श्रीवास्तव दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन गयी। अरविद केजरीवाल ने 2013 में जिस एंटी करप्शन मूवमेंट को लेकर चुनाव जीता। वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि पार्टी को करप्शन ही ले डूबा। सड़क पर आंदोलन करने वाले केजरीवाल को शराब […]

Read More