देवी के नौ रुप हमारी आंतरिक शक्तियां

  • अधर्म और अन्याय के खिलाफ मिल कर संघर्ष करें
  • सामूहिक चेतना जगाने का पर्व नवरात्र

बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

पितृपक्ष के सोलह दिन व्यतीत हुए। माता पिता और पूर्वजों को नमन कर उन्हे पुन; पितृलोक मे प्रतिष्ठित होने का अनुरोध कर अब हम देवताओ को नमन करेंगे।  अपने भीतर और समूचे ब्रह्मांड मे व्याप्त महाशक्ति का आह्वान करेंगे। जब जब धरती पर  विक्षोभ हुआ,आसुरी शक्तियों ने मृत्यु, भय और हिंसा का तांडव मचा कर सबका जीना हराम कर दिया.. तब तब धरती ने गौरूप धारण कर देवताओं से गुहार लगाई देवता त्रिदेवों से मिले। फिर सभी ने मिल कर महाविष्णु का स्मरण किया।

सबकी स्तुति से प्रसन्न होकर नारायण ने सबसे अपनी अपनी शक्तियां जाग्रत कर एकत्र कराने का आग्रह किया। सबकी समन्वित शक्तियां प्रकट होकर देवी रूप धारण किया। जिसे मां दुर्गा कहा गया।  समस्त दैवी -देवताओं की शक्तियों के नाम क्रमश: थे… शैलपुत्री,ब्रह्मचारिणी,चंद्रघंटा,कूष्मांडा,स्कंद माता, कात्यायनी, कलरात्रि, महागौरी,सिद्धिदात्री… उन सभी का समन्वित रूप मां दुर्गा कहलाया। देवी का अमूर्त रूप मूर्तिमान हुआ।

फिर सभी देवी और देवताओं ने उन्हें अपने दिव्यास्त्र प्रदान किए। देवी पार्वती ने अपना वाहन सिंह दिया। मंद मंद मुस्कराते देवी के सुंदर प्रकाशमय रूप पर किसी की निगाहैं नहीं ठहरती थीं। फिर सबने देवी की स्तुति की और प्रार्थना की यह प्रकृति शांत हो,इसका विक्षोभ दूर हो। फिर से सामान्य जन जीवन हो। लोग अपने अपने धर्मो का पालन कर सकें। हे दैवी!आप वैसा ही यत्न करो। फिर मां दुर्गा ने आसुरी शक्तियो को शांत किया। पर सभी देवी देवता हमारे भीतर विराजमान है। जिन्हें तप कर हमे जगाना है। फिर अपना जीवन स्वस्थ बनाते हुए रचनात्मक कार्यो  में लग जाना है।  बाहरी प्रकृति से ही हमारी आंतरिक प्रकृति बनी है।आंतरिक शक्तियां जगेंगी तो  बाह्य प्रकृति अनुकूल बनेगी। दोनों एक दूसरे की पूरक हैं।  यह चक्रीय क्रम हर जगह बना है। अक्षर रूप मे इन्हे ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाये विच्चे कहते हैं।

Religion

नमाज़ शब्द की व्युत्पत्ति: एक भाषावैज्ञानिक विश्लेषण कमलेश कमल

नमाज़ शब्द की व्युत्पत्ति: एक भाषावैज्ञानिक विश्लेषण कमलेश कमल वर्तमान समय में भाषाओं, धार्मिक परंपराओं और व्युत्पत्तियों को लेकर अनेक भ्रांत धारणाएँ सोशल मीडिया और लोकवृत्त में प्रचारित हो रही हैं। ऐसी ही एक धारणा यह भी है कि “नमाज़” शब्द संस्कृत के “नमः” और “अज” शब्दों से मिलकर बना है, जिसका अर्थ बताया गया […]

Read More
Religion

गुयाना में भव्य हनुमान मूर्ति स्थापित, भारतीय उच्चायोग ने बताया विश्वास का प्रतीक

  स्पार्टा। दक्षिण अमेरिका के उत्तरी अटलांटिक तट पर स्थित गुयाना के स्पार्टा में सीता राम राधे श्याम मंदिर में भगवान हनुमान जी की 16 फीट ऊंची भव्य मूर्ति स्थापित की गई है। इस मूर्ति को सूकलाल परिवार ने भारत से आयात किया है और अपने माता-पिता की याद में स्थापित किया है। भारतीय उच्चायोग […]

Read More
Religion

मासिक कालाष्टमी आज मासिक कालाष्टमी आज 

मासिक कालाष्टमी आज मासिक कालाष्टमी आज हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कालाष्टमी मनाई जाती है। यह दिन विशेष रूप से भगवान भैरव को समर्पित होता है, जो भगवान शिव का रौद्र रूप माने जाते हैं। मासिक कालाष्टमी पर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से सभी बाधाओं का नाश […]

Read More