रामलीला के दौरान भगवान परशुराम की हार्ट अटैक से मौत,

नया लुक ब्यूरो

गढ़वा/रांची। झारखण्ड के गढ़वा में 10 सालों से रामलीला में भगवान परशुराम की भूमिका निभाने वाले एक कलाकार की अभिनय के दौरान ही मौत हो गयी। पहले तो मंच में मौजूद साथी कलाकारों को लगा कि यह अभिनय का ही हिस्सा है, लेकिन जब पुकारने के बाद भी वह मंच पर बेसुध पड़े रहे तो रामलीला के मंच का पर्दा लगा दिया गया।

रामलीला देख रहे दर्शकों को भी यह आभास नहीं हुआ कि उनकी मौत हो गयी है। अब इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनको अभिनय करते और मंच पर गिरते देखा जा सकता है। घटना गढ़वा जिले के डंडई प्रखंड क्षेत्र का है। मृतक का नाम विनोद प्रजापति (40 वर्ष) है। घटना के बाद रामलीला के आयोजन को बंद कर दिया गया है। त्योहार के मौके पर हर साल रामलीला में निभाई अपनी भूमिका के लिए इलाके में उनकी अलग पहचान थी। अभिनय का शौक था तो 10 सालों से इसी मंच पर अपने शौक को जिंदा रख रहे थे।

बताया जाता है कि विनोद प्रजापति व्यवसाई थे ट्रांसपोर्ट का छोटा सा कारोबार था जिससे परिवार का भरण पोषण करते थे। रामलीला के पहले ही दिन देर रात करीब ढाई बजे यह हादसा हो गया। रामलीला धनुष यज्ञ से शुरू किया गया था। धनुष भंग होने के बाद विनोद प्रजापति परशुराम के वेश-भूषा में मंच पर क्रोधित होकर पहुंचे और धनुष भंग करने का कारण पूछते हुए अंतिम शब्द बोले की धनुष किसने तोड़ा है जल्दी बताओ, उसके बाद मंच पर ही अचेत गिर गए।

मंच पर मौजूद दूसरे कलाकार इसे अभिनय का हिस्सा मानकर नाटक आगे बढ़ा रहा थे जब वह नही उठे तो रामलीला के दूसरे कलाकारों के द्वारा उन्हें उठाया गया और तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां डॉक्टर ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। विनोद प्रजापति कारोबार के साथ- साथ समाज सेवा में भी आगे रहते थे और झारखण्ड कुम्हार समन्वय समिति के सक्रिय सदस्य थे। विनोद प्रजापति अपने पीछे नौ साल का बेटा, 13 और 15 साल की बच्ची पीछे छोड़ गये।

Jharkhand

महाकुंभः घर लौट रहे झारखण्ड के 30 से अधिक लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार, चालक की थकान और झपकी बनी दुर्घटनाओं की वजह रास्ते में जाम के झाम के कारण नहीं मिला आराम, कइयों के घर उजड़े नया लुक ब्यूरो, रांची। महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे कई परिवारों के सदस्य अपने घर नहीं पहुंच सके। रास्ते में हुए भीषण सड़क हादसों में उनकी मौत हो गई। […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखण्ड: सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी के कारण मईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा,

बैंक के एक ही खाते से दिए गए 95 एप्लिकेशन सभी फर्जी आवेदानों में पश्चिम बंगाल के यूसुफ के बैंक खाते का इस्तेमाल नया लुक ब्यूरो रांची। प्रायः रोज मीडिया में मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी का खुलासा हो रहा है। सबसे ज्यादा शिकायत बोकारो जिले से आ रही है। उपायुक्त ने मामला दर्ज कराया […]

Read More
homeslider Jharkhand

बेशर्मी की हद पारः… जब प्रेिंसिपल ने ही उतरवा दी छात्राओं की शर्ट, मचा बवाल

धनबाद में प्रिंसिपल ने छात्राओं की उतरवा दी शर्ट, अभिभावकों में आक्रोश, सड़क पर उतरे राजनीतिक दल, लीगल ऑथोरिटी ने दिए जांच के आदेश,, प्रिंसिपल का कमरा सील, रंजन कुमार सिंह रांची/ धनबाद । झारखंड में धनबाद के डिगवाडीह स्थित कार्मल स्कूल में हुई घटना ने अभिभावकों को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है […]

Read More