अयोध्या में दीपोत्सव पर इस बार निकलेंगी 11 झांकियां,

  • दीपोत्सव 2023 : भगवान राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक के प्रसंगों पर निकलेंगी झांकियां

अयोध्या। योगी सरकार द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम की सारी तैयारी हो चुकी है। यहां निकलने वाली पारंपरिक शोभायात्रा की तैयारी तेजी से हो रही है। दीपोत्सव के दिन साकेत महाविद्यालय से शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए नया घाट चौराहे तक जाएगी। इस बार यहां 11 झाकियां निकाली जाएंगी। भगवान राम के जन्मकाल से लेकर राज्याभिषेक तक की यात्रा इन झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित की जाएंगी।

11 रथ पर सवार होंगे कलाकार

दीपोत्सव में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रामायण कालीन शिक्षा पर आधारित सामाजिक संदेश देने वाली झांकी होगी। नगर भ्रमण करने वाली झांकियों से संबंधित कलाकार 11 रथ पर सवार होंगे, जो अपनी कला के जरिये रामायण कालीन दृश्यों को जीवंत करेंगे।

11 झांकियों में क्या क्या रहेगा

अयोध्या से 11 ट्रकों की झांकियां निकलेगी। जिसमें पुत्रेष्ठि यज्ञ एवं सबको सुरक्षा, भयमुक्त समाज, गुरूकुल शिक्षा एवं बच्चों का अधिकार, बेसिक शिक्षा, राम सीता विवाह एवं बेटियों के विवाह हेतु सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्था, अहिल्या उद्वार एवं मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालम्बन, 1090 एवं 1076 की सुविधा, पंचवटी/वन एवं पर्यावरण, रामेश्वरम सेतु एवं उप्र में पुलों का निर्माण, पुष्पक विमान एवं विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी, बेहतर वायु कनेक्टिविटी, केवट प्रसंग एवं समाज कल्याण, राम दरबार एवं बेहतर कानून व्यवस्था, शबरी-राम मिलाप एवं महिला कल्याण, लंका दहन एवं अपराधियों एवं भूमाफियाओं के विरूद्व अभियान की झांकियां होगी।

 आठ नवंबर को होगा आयोजन

झांकियों से जुड़ा आयोजन आठ नवंबर को होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल का यह दूसरा दीपोत्सव है, जिसे भव्य और दिव्य बनाने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। करीब 21 लाख दीप जलाकर राम की पैड़ी पर फिर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

Purvanchal

नहीं रहे नर्रे बुजुर्ग के शिवदयाल चंद, मुम्बई के टाटा अस्पताल में ली अंतिम सांस

राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित चंद कस्टम कमिश्नर समेत कई पदों पर कर चुके थे कार्य एयर कारगो से वाराणसी पहुंचेगा इनका पार्थिव शरीर, मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम संस्कार नया लुक संवाददाता लखनऊ। वो गांव की शान थे। गांव का कोई ऐसा शख्स नहीं, जो उनकी बात न मानता रहा हो। यूँ कहें कि जब […]

Read More
Central UP

दुस्साहस: मामूली कहासुनी के बाद बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से युवक पर किया हमला

ट्रामा सेंटर में भर्ती, हालत गंभीर नामजद हमलावर सलमान गिरफ्तार ए अहमद सौदागर लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में बीते दिनों हुई घटना का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि इसी थाना क्षेत्र स्थित मोहम्मदन टोला में मंगलवार रात करीब दस बजे घर के बाहर टहल रहे 17 वर्षीय प्रियांशु के ऊपर बदमाशों ने धारदार हथियार […]

Read More
Central UP

एंजेल विकास सेवा फाउंडेशन ने किया इन हस्तियों को सम्मानित

नवरात्रि के अवसर पर ‘एंजेल’ ने किया वार्षिकोत्सव व होली मिलन समारोह एल्डिको तिराहे पर हुआ आयोजन, लोगों ने एक दूसरे को जमकर दी बधाई ए अहमद सौदागर लखनऊ। समाज के लिए कुछ कर गुजरने वालों का सम्मान भी समाज में कुछ कर रहे लोग ही करते हैं। कहा भी जाता है समाज तब मजबूत […]

Read More