महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या: प्रियंका

कुक्षी/धार। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज कहा कि महंगाई और बेरोजगारी आज देश की सबसे बड़ी समस्याएं हैं और रोजगार देने वाली कंपनियों को कुछ उद्योगपतियों के हाथों में देने से देश को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वाड्रा मध्यप्रदेश के धार जिले के कुक्षी में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने आदिवासीबहुल इस क्षेत्र में कहा कि जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने कभी आदिवासियों की संस्कृति बदलने की कोशिश नहीं की। उनकी नीतियों से आदिवासियों का भला हुआ।

इसी क्रम में उन्होंने कहा कि युवाओं की बेरोजगारी और महंगाई इस समय की सबसे बड़ी समस्या है। सरकारी पद खाली पड़े हैं। अधिकतर रोजगार पहले सरकारी बड़ी कंपनियों से आते थे, लेकिन अब सरकार ने उन्हें कुछ उद्योगपतियों के हाथों में सौंप दिया, जो बेरोजगारी का बड़ा कारण है। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या किसी को पता है कि अडानी और अंबानी जैसे उद्योगपति क्या बनाते हैं। उन्होंने कहा कि छोटे उद्योगपतियों को कोरोना और जीएसटी जैसी चीजों ने बर्बाद कर दिया। जीएसटी के कारण महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ रही है। श्रीमती वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्याज के दाम बढ़ने पर सरकार को घेर लेते थे, लेकिन अब वे कुछ नहीं बोल रहे।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने 22 हजार घोषणाएं कीं, लेकिन 22 भी पूरी नहीं कीं। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार की छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार से तुलना भी की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आवारा पशुओं की समस्या को भी गौठान बना कर दूर किया गया, जिनसे अब रोजगार भी पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को गुस्से में ‘मामाजी’ कहा जाता है, जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री स्नेह से ‘काका’ कहलाते हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर कमीशन लेने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना की अपनी गारंटी को भी दोहराया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उद्योगपति अडानी एक दिन में 1600 करोड़ रुपए कमाते हैं, जबकि देश का एक किसान 27 रुपए कमाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 हजार करोड़ रुपए संसद को नया बनाने में खर्च कर दिए, लेकिन किसानों की कर्जमाफी से वे इंकार कर देते हैं। उन्होंने कहा कि लोग स्वर्गीय इंदिरा गांधी को इसलिए याद करते हैं, क्योंकि वे खोखली घोषणाएं नहीं करतीं थीं। उन्होंने लोगों के अधिकार उन्हें वापस किए। कांग्रेस की सरकारों ने लोगों को भोजन का अधिकार और मनरेगा जैसा अधिकार दिया।  उन्होंने कहा कि आज की राजनीति चुनाव में ध्यान भटकाती है। चुनाव आते ही लाेग धर्म की बातें शुरु कर देते हैं।(वार्ता)

Chhattisgarh

जहरीली शराब पीने से अब तक सात लोगों की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जहरीली महुआ शराब पीने से सरपंच के भाई समेत अब तक सात लोगों की मौत हो गई। जबकि चार की हालत गंभीर है, जिनका सिम्स में इलाज जारी है। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी। घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी की है। मौतों […]

Read More
Madhya Pradesh

अंधविश्वास : लकवाग्रस्त माँ को पिला दी केरोसिन,एक हफ्ते में हुयी मौत

भोपाल। आज के इस आधुनिक दौर में भी अन्धविश्वास की जड़ें मजबूत है। कई किस्से सुनने पढ़ने को मिले होंगे जिसमे अन्धविश्वास की वजह से लोगों की जान  चली गयी। ऐसा ही एक मामला भोपाल से आया है जहाँ गंगा नगर झुग्गी बस्ती में एक बेटे (32) ने अपनी 48 वर्षीय लकवाग्रस्त माँ को इस […]

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में 40 से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लगभग 42 अधिकारियों के तबादला किए, जिनमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, […]

Read More