सिंघम अगेन से करीना कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। रोहित शेट्टी जल्द ही अपनी फेमस कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट ‘सिंघम अगेन’ लेकर आने वाले हैं। सिंघम अगेन में अजय देवगन की मुख्य भूमिका होगी। फिल्म सिंघम अगेन में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह की कैमियो भूमिका है। इस फिल्म से करीना कपूर का फर्स्ट लुक रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर करीना का लुक जारी किया है।

तस्वीर में करीना कपूर जख्मी हालत में, हाथों में गन थामीं हुई बेहद इंटेंस नजर आई हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा, मिलिए सिंघम की ताकत अवनि बाजीराव सिंघम से। हमने सबसे पहले 2007 में साथ काम किया था। अब तक तीन ब्लॉकबस्टर हो चुकी हैं।  गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल-तीन, सिंघम रिटर्न्स और अब हम चौथे प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं…सिंघम अगेन। 16 साल का लंबा एसोसिएशन। कुछ नहीं बदला, बेबो आज भी वही है, सिंपल, स्वीट और हार्डवर्किंग। करीना कपूर ने भी अपना लुक रिवील करते हुए लिखा है, अब समय आ गया है…कॉप कविता #सिंघमअगेन के साथ फिर से फोर्स में शामिल होने का फिल्म ‘सिंघम तीन’ में अजय देवगन,करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे। (वार्ता)

Entertainment

इन दिनों मनाया जा रहा है एन्टी वेलेंटाइन वीक

आज यानी 17 फरवरी को है परफ्यूम डे दिल टूटे आशिकों के लिए है एन्टी वेलेंटाइन वीक राजेन्द्र गुप्ता ज्योतिषी और हस्तरेखाविद एंटी वैलेंटाइन वीक के तहत आज यानी 17 फरवरी को परफ्यूम डे मनाया जाएगा। एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत स्लैप डे से होती है। हर साल 15 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक […]

Read More
Entertainment

निर्देशक एजाज अहमद ने गायक शब्बीर कुमार की आवाज में रिकॉर्ड किया ‘ऐसा अपना याराना’

नया लुक संवाददाता मुंबई। हिंदी सिनेमा की गायिकी में जब जिक्र शब्बीर कुमार का आता है तो कहते हैं कि बस उनका नाम ही काफी है। ‘कुली’, ‘बेताब’, ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘प्यार झुकता नहीं’ और ‘मर्द’ जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों में एक से बढ़कर एक हिट गीत गाने वाले शब्बीर कुमार की आवाज में […]

Read More
Entertainment

मोनालिसा को पढ़ाते हुए बॉलीवुड फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। डायरेक्टर सनोज मिश्रा का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महाकुंभ में वायरल हुई लडकी मोनालिसा को क ख ग पढ़ा रहे हैं। इस बात की जानकारी फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने दी है। उत्तर- प्रदेश के प्रयागराज में 16 अगस्त 1990 को जन्मे संजय भूषण […]

Read More