केरल की बेटी बतौर पलामू की SP कर रही छठ व्रत,  लातेहार SP पति उठाएंगे दउरा

रंजन कुमार सिंह

रांची। चार साल पहले रिष्मा रमेशन की शादी झारखंड कैडर के आईपीएस और बिहार में पटना के रहने वाले अंजनी अंजन से हुई है। इसके बाद रिष्मा को झारखंड कैडर मिला। साल 2016 में अंजनी की मां के देहांत के बाद से घर पर छठ की परंपरा बंद थी, जिसे रिष्मा ने फिर शुरू किया। लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत परसों ही नहाय खाय से शुरू हो गई है। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी में मनाया जाता है। लेकिन, अब इसकी मान्यता और प्रसिद्धी धीरे-धीरे देश के कोने-कोने में फैल रही है। इसका पलामू की एसपी की आस्था से भी आप लगा सकते हैं।

इसे छठ महापर्व की अलौकिकता ही कहेंगे कि इसके नियम-निष्ठा को करीब से देखने वालों की आस्था इसमें जागृत हो उठती है। केरल की रहने वाली और वर्तमान में पलामू एसपी रिष्मा रमेशन भी छठ पर्व से प्रभावित हैं। पति और लातेहार एसपी अंजनी अंजन के सरकारी आवास पर पूरे विधि विधान से चार दिनों तक छठ का अनुष्ठान होता है।

सास की परंपरा को आगे बढ़ाया

गौरतलब है कि चार साल पहले रिष्मा रमेशन की शादी झारखंड कैडर के आईपीएस और बिहार में पटना के रहने वाले अंजनी अंजन से हुई। इसके बाद रिष्मा को झारखंड कैडर मिला। साल 2016 में अंजनी की मां के देहांत के बाद से घर पर छठ की परंपरा बंद थी, जिसे केरल में पली-बढ़ी रिष्मा ने पिछले साल एक बार फिर शुरू किया, जिसे बरकरार रखते हुए इस बार भी वह छठ पर्व कर रही हैं।

बढ़िया रहा छठ का अनुभव : रिष्मा

SP रिष्मा ने बताया कि 36 घंटे के निर्जला उपवास का अनुभव नहीं था। लिहाजा, मन में संशय था कि कर पाउंगी या नहीं। लेकिन, प्रभु की कृपा से ये संभव हो पाया। पिछले साल छठ के पहले व्रत का अनुभव काफी अच्छा था। यही कारण है कि इस बार भी पर्व किया जा रहा है और आगे भी इस परंपरा को जारी रखा जाएगा। बता दें कि आईपीएस अंजनी खुद दाउरा सिर पर उठाकर छठ घाट तक जाते हैं और पूरा परिवार भगवान भास्कर को अर्ध्य देता है।

रिष्मा ने परंपरा को फिर शुरू की : अंजनी

IPS अंजनी अंजन ने बताया कि छठ पर्व झारखंड, बिहार, यूपी और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में काफी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। घर में बचपन से छठ होता देख रहा था। लेकिन, मां के देहांत के बाद से पर्व नहीं हो रहा था। जिस परंपरा को रिष्मा ने एक बार फिर से शुरू किया। प्रकृति पूजन के इस पर्व को सभी को बहुत-बहुत बधाई।

Jharkhand

महाकुंभः घर लौट रहे झारखण्ड के 30 से अधिक लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार, चालक की थकान और झपकी बनी दुर्घटनाओं की वजह रास्ते में जाम के झाम के कारण नहीं मिला आराम, कइयों के घर उजड़े नया लुक ब्यूरो, रांची। महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे कई परिवारों के सदस्य अपने घर नहीं पहुंच सके। रास्ते में हुए भीषण सड़क हादसों में उनकी मौत हो गई। […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखण्ड: सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी के कारण मईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा,

बैंक के एक ही खाते से दिए गए 95 एप्लिकेशन सभी फर्जी आवेदानों में पश्चिम बंगाल के यूसुफ के बैंक खाते का इस्तेमाल नया लुक ब्यूरो रांची। प्रायः रोज मीडिया में मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी का खुलासा हो रहा है। सबसे ज्यादा शिकायत बोकारो जिले से आ रही है। उपायुक्त ने मामला दर्ज कराया […]

Read More
homeslider Jharkhand

बेशर्मी की हद पारः… जब प्रेिंसिपल ने ही उतरवा दी छात्राओं की शर्ट, मचा बवाल

धनबाद में प्रिंसिपल ने छात्राओं की उतरवा दी शर्ट, अभिभावकों में आक्रोश, सड़क पर उतरे राजनीतिक दल, लीगल ऑथोरिटी ने दिए जांच के आदेश,, प्रिंसिपल का कमरा सील, रंजन कुमार सिंह रांची/ धनबाद । झारखंड में धनबाद के डिगवाडीह स्थित कार्मल स्कूल में हुई घटना ने अभिभावकों को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है […]

Read More