अफ्रीकी देशों के साथ लगातार मजबूत हो रहे भारत के संबंध, जयशंकर की रवांडा के विदेश मंत्री से मुलाकात

शाश्वत तिवारी

भारत अफ्रीकी देशों के साथ अपने संबंधों को लगातार प्रगाढ़ कर रहा है। इस कड़ी में विदेश मंत्री डॉ. एस.जयशंकर ने गुरुवार को नई दिल्ली में रवांडा के विदेश मंत्री विंसेंट बिरुता से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगातार बढ़ती साझेदारी पर चर्चा की।
जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा नई दिल्ली में रवांडा के विदेश मंत्री का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। आर्थिक, विकास सहयोग, रक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्रों में हमारी लगातार बढ़ती भागीदारी पर चर्चा हुई। आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक विकास और राष्ट्रमंडल, एयू तथा संयुक्त राष्ट्र में हमारे सहयोग पर दृष्टिकोण का आदान-प्रदान किया।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ‘एक्स’ पर लिखा यह यात्रा भारत-रवांडा साझेदारी को नई गति प्रदान करेगी। वर्ष 2023 भारत-अफ्रीका संबंधों में एक और मील का पत्थर साबित हुआ है। दोनों पक्षों ने 28 मार्च, 2023 को पहले संयुक्त सेना प्रमुखों का सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें 10 देशों के सेना प्रमुखों के साथ ही अफ्रीकी देशों के 31 प्रतिनिधि मौजूद रहे। रक्षा और सुरक्षा भारत-अफ्रीका संबंधों में महत्वपूर्ण स्तंभों के रूप में उभर रहे हैं।

हाल के वर्षों में भारत की ओर से अफ्रीकी देशों की सहायता, भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता (आईएडीडी) और भारत-अफ्रीका रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन (आईएडीएमसी) जैसी महत्वपूर्ण पहलों की स्थापना ने उनके सैन्य जुड़ाव के दायरे को और बढ़ा दिया है। वर्तमान में, भारत केन्या, तंजानिया, मोजाम्बिक, सेशेल्स, मेडागास्कर और मॉरीशस सहित अफ्रीका के तटीय और द्वीप राष्ट्रों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जिनमें से सभी के पास रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर में व्यापक समुद्र तट हैं।

International

बड़ा फैसलाः खून-पानी साथ नहीं बह सकता, पाकिस्तान का पानी बंद

बिना आर-पार की लड़ाई नहीं खत्म हो सकता आतंकवाद 48 घंटे में वापस जाएं पाकिस्तानी, साथ रहना संभव नहीं नया लुक संवाददाता पहलगाम में कल हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस हमले में 26 से अधिक लोगों की मौत […]

Read More
International

घुसपैठियों के लिए आसान लांचिंग पैड नेपाल बॉर्डर के मदरसे

संजय सक्सेना लखनऊ। पड़ोसी राज्य नेपाल, भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।वैसे तो नेपाल के भारत से हमेशा प्रगाण संबंध रहे हैं,लेकिन पिछले कुछ वर्षो में चीन की भी दखलंदाजी वहां बढ़ी है। चीन के कई प्रोजेक्ट नेपाल में चल रहे हैं। भौगालिक रूप से देखा जाये तो चीन और […]

Read More
International

12 हजार 500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

अजय कुमार अमेरिका की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेस ने विज्ञान की दुनिया में ऐसा प्रयोग कर दिखाया है, जो अब तक सिर्फ कल्पना का विषय माना जाता था। कंपनी का दावा है कि उसने करीब 12,500 साल पहले विलुप्त हो चुकी डायर वुल्फ प्रजाति को वापस धरती पर लाने में सफलता हासिल कर ली है। […]

Read More