खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ को किया निलंबित

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने रविवार को भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह के सभी फैसलों को रोक लगा दी है। खेल मंत्रालय ने यहां जारी बयान में कहा कि कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने 21 दिसंबर को जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं इस साल के अंत से पहले शुरू कराये जाने की जो घोषणा की थी वह फैसला नियमों के विरूध है। उन्होंने कहा कि इस तरह निर्णय के लिए कम से कम 15 दिन पहले पहलवानों को इसकी जानकारी देनी होती है ताकि वे अपनी तैयारी कर सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के निर्णय कार्यकारी समिति द्वारा लिए जाते हैं। समिति के समक्ष प्रस्ताव विचार के लिए रखा जाना आवश्यक होता है। भारतीय कुश्ती संघ के संविधान के अनुच्छेद ग्यारह के अनुसार, बैठक के लिए 15 दिन पहले नोटिस देना अनिवार्य होता है। यहां तक कि आपातकालीन बैठक के लिए भी कम से कम सात दिन पहले नोटिस देना होता है।

मंत्रालय ने कहा, कि ऐसा प्रतीत होता है कि नवनिर्वाचित निकाय खेल संहिता की पूरी तरह अनदेखी करते हुए पूर्व पदाधिकारियों के नियंत्रण में है। उन्होंने कहा, कि फेडरेशन का कामकाज पूर्व पदाधिकारियों द्वारा नियंत्रित परिसर से चलाया जा रहा है। पूर्व पदाधिकारियों पर पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए गए हैं और वर्तमान में अदालत इस मामले की सुनवाई कर रही है। उल्लेखनीय है कि भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह गुरुवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद निर्वाचित थे। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता अनिता श्योराण को हराया था। चुनाव के बाद साक्षी मलिक ने विरोध करते हुए कुश्ती को अलविदा कह दिया था और इसके अलगे दिन बजरंग पुनिया ने अपना पदक लौटा दिया था। (वार्ता)

Sports

ऑनलाइन लूडो जान-माल दोनों के लिये खतरनाक

अजय कुमार 12 दिसंबर 2024 लखनऊ में 18 वर्षीय छात्र अनुज ने ऑनलाइन गेम लूडो में बीस हजार रुपये हारने के बाद आत्महत्या कर ली।कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। 09 अक्टूबर 2024 को यूपी के हाथरस में पिता सुखबीर सिंह द्वारा बेटे आकाश को ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर नाराज […]

Read More
Sports

रिजवान और सलमान की जुगलबंदी से दक्षिण अफ्रीका पस्त,पाक छह विकेट से जीता

कराची। मोहम्मद रिजवान 122 नाबाद और आगा सलमान 134 के बीच तीसरे विकेट के लिये 260 रनों की रिकार्ड साझीदारी की बदौलत पाकिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृखंला के एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 352 रन बनाये […]

Read More
Sports

चैंपियंस ट्राफी से पहले भारत ने किया इंग्लैंड का सफाया

अहमदाबाद। शुबमन गिल 112 और श्रेयस अय्यर 78  की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के कातिलाना अंदाज की बदौलत भारत ने बुधवार को यहां श्रृखंला के तीसरे और अंतिम एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को 142 रन से रौंद कर 19 फरवरी से शुरु होने वाली चैंपियंस ट्राफी के लिये अपने मजबूत इरादों का इजहार […]

Read More